---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay Family: पत्नी से तलाक, दो बच्चे और पिता डायरेक्टर, जानें सुपरस्टार विजय की फैमिली में और कौन?

Thalapathy Vijay Family: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे ने पूरे देशभर में तहलका मचा दिया है. सुपरस्टार विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपने चुनाव पारी में जबरदस्त धमाका किया है. फिल्मों की की तरह राजनीती में भी विजय ने हीरो जैसी एंट्री मारी है. हर जगह आज उन्हीं की चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए विजय की फैमिली के बारे में जानते हैं.

विजय के पिता

शुरुआत करें थलापति विजय के पिता से तो उनका नाम एसए चंद्रशेखर हैं, जो एक जानेमाने डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं. विजय के पिता ने तमिल के साथ तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म अवल ओरु पचई कुझंथाई (1978) से डायरेक्शन की शुरुआत की थी. उन्होंने अबतक 70 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया है और लगातार फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे हैं.

---Advertisement---

थलापति विजय की मां

थलापति विजय की मां शोभा चंद्रशेखर जानीमानी प्लेबैक सिंगर, स्क्रीन राइटर, फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रही हैं. सालों इंडस्ट्री में काम करने के बाद विजय की मां ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और परिवार के साथ समय बिताती हैं.

सुपरस्टार विजय का बेटा

विजय के दो बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम जेसन संजय है, जो 25 साल का है और जल्द ही फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं.

---Advertisement---

थलापति विजय की बेटी

थलापति विजय की बेटी का नाम दिव्या साशा है. दिव्या ने भी अपना फिल्मी डेब्यू किया है. फिलहाल वे पढ़ाई कर रही हैं और लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

विजय की पत्नी

थलापति विजय ने ​संगीता सोर्नालिंगम से साल 1999 में शादी रचाई थी. वहीं हाल ही में खबर आई थी कि संगीता ने विजय से तलाक लेने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दी है. विजय की पत्नी ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का इल्जाम लगाया है. हालांकि भी दोनों का तलाक फाइनल नहीं हुआ है.

First published on: May 04, 2026 04:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.