---विज्ञापन---
Netflix पर Maa Behen को टक्कर दे रही ये लव स्टोरी फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल
Netflix Trending: 2 घंटे 18 मिनट की इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. नेटफ्लिक्स पर आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया. हाल ही में आई माधुरी दीक्षित की कॉमेडी-थ्रिलर 'मां बहन' को भी इसने पीछे छोड़ दिया है. साउथ सिनेमा की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद की जा रही है.
नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रही ये फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कई नई फिल्मों को स्ट्रीम किया गया है, जिनमें एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म भी शामिल है, जो इस समय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
माधुरी दीक्षित की 'मां बहन' को कड़ी टक्कर
साउथ सिनेमा की ये मूवी नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में टॉपर बनी हुई है और रिलीज होते ही इसने माधुरी दीक्षित की लेटेस्ट मूवी ‘मां बहन’ को कड़ी टक्कर दे दिया. आइए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. हम बात कर रहे हैं लव स्टोरी ड्रामा फिल्म 29 (29 Movie) की, जो एक तमिल है.
फिल्म की कहानी?
2 घंटे 18 मिनट की फिल्म 29 की कहानी की एक 29 साल के युवक की कहानी है, जो अपनी जिंदगी में तरह-तरह की परेशानियां झेलता है. अपने करियर को लेकर परेशान उस युवक की जिंदगी में एक ऐसी लड़की की एंट्री होती है, जो पहले से ही अपने लाइफ में सेट है और करियर की तरफ फोक्सड है.
कहानी में आता है जबरदस्त ट्विस्ट
दोनों एक-दूसरे से मिलने लगते हैं और उनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है. आगे की कहानी में दोनों के बीच बीच दूरियां पैदा हो जाती हैं. इसकी पूरी कहानी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
IMDb पर मिली शानदार रेटिंग
फिल्म 29 में एक्टर विधु और एक्ट्रेस प्रीति असरानी लीड रोल में हैं. IMDb पर फिल्म 29 को 7.6/10 की शानदार रेटिंग मिली है.