Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब एक सीन की वजह से रंजीत को घर से निकाला गया, मां ने बेटे लिए एक्ट्रेस से मांगी थी माफी

---विज्ञापन---

Ranjeet: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन रंजीत को एक बार अपने ही घर से निकाल दिया गया था. बड़े पर्दे पर अपने बेटे के एक रेप सीन को देखकर माता-पिता काफी निराश हो गए थे.

बॉलीवुड एक्टर रंजीत

बड़े पर्दे पर सबकुछ स्क्रिप्ट के हिसाब से करना होता है. ऐसे में कलाकारों को यहां जरूरत के हिसाब से हर तरह के सीन्स करने होते हैं. लेकिन बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन रंजीत (Ranjeet) को एक सीन की वजह से उनके घर से निकाल दिया गया.

---Advertisement---

1970 में किया डेब्यू

बॉलीवुड एक्टर रंजीत ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया. अधिकतर फिल्मों ने उन्होंने निगेटिव किरदार निभाए हैं. साल 1970 में आई फिल्म सावन भादों से उन्होंने अपना डेब्यू किया था.

मां ने घर से निकाल दिया

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रंजीत ने खुलासा किया कि एक सीन देखने के बाद उनके मां-बाप ने उन्हें घर से निकाल दियाथा. रंजीत ने बताया कि राखी के साथ उनकी नई फिल्म शर्मीली आई थी. इस फिल्म में उनका राखी के साथ रेप सीन था.

---Advertisement---

रेप सीन देख माता-पिता हो गए निराश

ऐसे में जब रंजीत अपने माता-पिता को वो फिल्म दिखाने के लिए ले गया तो रेप सीन देखकर उनके माता-पिता सिनेमाघर से उठकर चले गए और रंजीत को घर से निकाल दिया.

मां ने एक्ट्रेस से मांगी माफी

इसके बाद जब राखी ने रंजीत की मां से उनकी एक्टिंग और पर्सनालिटी की तारीफ की तो मां ने रंजीत के रेप सीन को लेकर एक्ट्रेस से माफी मांगी थी.

---Advertisement---

दिलीप कुमार और राजकुमार के साथ काम न करने का अफसोस

इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने अपने लाइफ से जुड़ा कई किस्सा सुनाया. वो कहते हैं कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी दिलीप जी और राजकुमार जी के साथ काम नहीं किया. क्योंकि जब उन्हें उनके फिल्मों के ऑफर आते थे, उस वक्त वो दूसरी फिल्मों में व्यस्त रहते थे. ऐसे में आज भी रंजीत को उनके साथ काम नहीं करने का बहुत अफसोस रहता है.

First published on: Jun 09, 2026 08:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola