---विज्ञापन---
बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’, जिसकी तीन साल में टूटी 2 शादियां, मारना चाहता था पति!
बचपन से ही इस हसीना ने यहां तक पहुंचने में खूब संघर्ष किया. आज भले ही लोग इन्हें बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहते को, लेकिन इस एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कई तरह के दुख झेले. पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस ने दो शादियां रचाईं, लेकिन दोनों से धोखा मिला और काफी कुछ सहना पड़ा. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपना दुख जाहिर किया है.
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन
जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत की, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई फिल्मों और रियलिटी शोज में काम किया है. आज राखी जिस मुकाम पर हैं और जो पहचान उन्होंने हासिल की वो अपने दम पर की है. प्रोफेशनल लाइफ में राखी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. वहीं पर्सनल लाइफ में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे.
कोई शादी नहीं करना चाहता
हाल ही में राखी ने एक इंटरव्यू में खुद की पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि कोई उनसे शादी नहीं करना चाहता, उन्हें कोई भी मैरिज मैटीरियल नहीं मानता. राखी ने इस इंटरव्यू के दौरान अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने के भी आरोप लगाए.
तीन साल में टूटी दो शादियां
बता दें कि राखी सांवत ने 2019 में पहली शादी रितेश सिंह से की थी. दोनों साथ में बिग बॉस में भी साथ नजर आए थे. लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए. इसी साल राखी ने बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी से दूसरी शादी की. ये दूसरी शादी भी कामयाब नहीं हुई और कुछ महीनेबाद दोनों का तलाक हो गया.
मां की वजह से रचाई शादी
इंटरव्यू के दौरान राखी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक लड़के को प्रोपोज भी किया था, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया. राखी ने बताया कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए. कई इंजेक्शन लगे, पैसा लगा, काफी दर्द भी सहा. लेकिन कोई शादी को राजी नहीं. जबकि राखी मां बनना चाहती हैं और बच्चा चाहती हैं. राखी ने ये भी बताया कि उन्होंने मां के दबाव में आकर एक गलत आदमी से शादी की, जो उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला साबित हुआ.
पति जान से मरना चाहता था
अपने दूसरे पति आदिल दुर्रानी को लेकर राखी ने कहा, वो मुझे मारता था, अब्यूज करना था. टॉर्चर करता था. वो ऐसे स्वीट पॉइजन करता था कि लड़की खुद ही सुसाइड कर ले. वो मुझे एक जगह लेकर गया था फेंकने के लिए. मैं वहां से भाग गई. वो मुझे मारना चाहता था ताकि मेरी प्रॉपर्टी हड़प ले. उसने मेरे तीन करोड़ रुपये हथिया लिए.