---विज्ञापन---
‘भारत भाग्य विधाता’ से लेकर ‘मैं वापस आऊंगा’, इस 12 जून को रिलीज हो रहीं ये 5 शानदार फिल्में
New Theatrical Releases: सिनेमाघरों में इस हफ्ते 12 जून को एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं. कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता से लेकर इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा तक, इस शुक्रवार कई शानदार फिल्में थिएटर्स में दस्तक दे रही हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
Main Vaapas Aaunga - June 12
इस लिस्ट में सबसे पहला नामा इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का नाम है. इस फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी दो समय-कालों पर आधारित है – बंटवारे से पहले का समय और आज का दौर. फिल्म में प्यार और फिर बिछड़ना दिखाया गया हाउ. इसमें दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी शामिल हैं.
Haunted 3D: Echoes of the Past - June 12
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ये एक हॉरर फिल्म है. हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे लीड रोल में हैं. अगर आप हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आप इस हफ्ते सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
Heer Sara Aur Pondicherry - June 12
पत्रलेखा और मानवी गगरू स्टारर फिल्म 'हीर सारा और पांडिचेरी' हीलिंग, दोस्ती और खुद को खोजने की एक इमोशनल कहानी है. इस फिल्म को कार्तिक चौधरी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी.
Governor: The Silent Saviour - June 12
बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी जल्द ही अपनी नई 'गवर्नर' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. ये फिल्म 1990 के दौर पर आधारित है, जब गल्फ वॉर की वजह से भारत को सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था. ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने भारत को आर्थिक संकट से बचाया था. फिल्म में मनोज बाजपेयी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर का किरदार निभा रहे हैं.
Bharat Bhhagya Viddhaata - June 12
कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता भी इसी 12 जून को रिलीज हो रही है. ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी मुंबई के कामा हॉस्पिटल की पृष्ठभूमि पर बनी है, जहां आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी. ऐसे में हॉस्पिटल के अंदर मौजूद स्टाफ - नर्सों, वार्ड बॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटरों, सुरक्षा स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटिव कर्मचारियों ने मिलकर लोगों की जान बचाई थी. इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेरडे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी शामिल हैं.