Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

25 साल बाद कहां हैं ‘लगान’ के 11 खिलाड़ी? कोई सुपरस्टार बना, कोई इंडस्ट्री से हुआ गायब

---विज्ञापन---

भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई आमिर खान की फिल्म 'लगान' को रिलीज हुए पूरे 25 साल होने वाले हैं. इस खास मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करने की तैयारी की जा रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली भुवन की उस क्रिकेट टीम के 11 खिलाड़ी आज 25 साल बाद कहां हैं? इनमें से कोई आज भी बॉलीवुड और ओटीटी पर राज कर रहा है, तो कोई गुमनामी के अंधेरे में खो चुका है. वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए.

आमिर खान और उनकी दोनों लेडीलव (भुवन, गौरी और एलिजाबेथ)

फिल्म में 'भुवन' का लीड रोल निभाने वाले आमिर खान आज 61 साल के हो चुके हैं और फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बाद भी एक्टिंग और प्रोडक्शन में लगातार एक्टिव हैं. वहीं उनकी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका 'गौरी' का रोल निभाने वाली ग्रेसी सिंह टीवी सीरियल 'संतोषी मां' के बाद से स्क्रीन से दूर हैं और अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं. ब्रिटिश एक्ट्रेस रशेल शैली (एलिजाबेथ) आज भी ब्रिटिश टीवी सीरीज और फिल्मों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.

---Advertisement---

रघुबीर यादव (भूरा) और राजेश विवेक (गूरन)

मुर्गी पकड़ने वाले 'भूरा' का रोल निभाने वाले दिग्गज अभिनेता रघुबीर यादव आज भी इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से छाए हुए हैं, जिन्हें हाल ही में वेब सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' में देखा गया था. वहीं अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी से अंग्रेजों को छकाने वाले 'गूरन' यानी एक्टर राजेश विवेक अब हमारे बीच नहीं हैं. साल 2016 में 66 वर्ष की उम्र में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था.

यशपाल शर्मा (लाखा) और अखिलेंद्र मिश्रा (अर्जन)

क्रिकेट टीम में पहले गद्दारी और फिर शानदार फील्डिंग करने वाले 'लाखा' का किरदार निभाने वाले यशपाल शर्मा आज भी बड़े पर्दे पर सक्रिय हैं. वह जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और टीवी शो 'बरेली के बच्चन' में नजर आने वाले हैं. वहीं टीम के गुस्से वाले बल्लेबाज 'अर्जन' का रोल करने वाले अखिलेंद्र मिश्रा को आज भी लोग 2008 की 'रामायण' में उनके निभाए 'रावण' के ऐतिहासिक किरदार के लिए याद करते हैं.

---Advertisement---

राज जुत्शी (इस्माइल) और अमीन हाजी (बाघा)

मैच में चोटिल होने के बावजूद देश के लिए खेलने वाले 'इस्माइल' का किरदार राज जुत्शी ने निभाया था. उनका करियर आज भी शानदार चल रहा है और हाल ही में उन्हें फिल्म 'धुरंधर 2' में जनरल शमशाद हसन के दमदार रोल में देखा गया था. दूसरी तरफ फिल्म में मूक (बोल न पाने वाले) बल्लेबाज 'बाघा' का रोल करने वाले अमीन हाजी साल 2010 के बाद से किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं और फिलहाल शोबिज की दुनिया से पूरी तरह दूर हैं.

दयाशंकर पांडेय (गोली) का 'तारक मेहता' कनेक्शन

अपनी अनोखी कलाई की स्पिन गेंदबाजी से मैच पलटने वाले 'गोली' का रोल दयाशंकर पांडेय ने निभाया था. 'लगान' की सफलता के बाद उन्होंने 'गंगाजल', 'राजनीति' और 'मकबूल' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. आज के समय में वह घर-घर में बेहद लोकप्रिय हैं, क्योंकि वह टीवी के सबसे बड़े कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में इंस्पेक्टर 'चालू पांडे' का मजेदार किरदार निभा रहे हैं.

---Advertisement---

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की तैयारी

लगान को 25 साल पूरे होने की खुशी में मेकर्स इस कल्ट मूवी को थिएटर्स में री-रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में बंपर कमाई की थी, बल्कि ऑस्कर (Academy Awards) की 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म' कैटगरी के टॉप 5 में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था. आज भी इस फिल्म के गानों और क्रिकेट मैच के क्लाइमेक्स को दर्शक बेहद चाव से देखते हैं.

First published on: Jun 09, 2026 11:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola