---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर लगातार ट्रेंड कर रही ये धांसू फिल्म, कहानी का क्लाइमेक्स है काफी दमदार
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो होटस्टार पर इन दिनों साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म नंबर-1 पर राज कर रही है, लेकिन इसी बीच एक पुरानी फिल्म ने अचानक टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में एंट्री मारकर सबको चौंका दिया है. बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन करने वाली यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. दो बड़े सुपरस्टार्स की जुगलबंदी और सस्पेंस से भरे क्लाइमेक्स से सजी यह फिल्म नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही स्पाई थ्रिलर को भी कड़ी टक्कर दे रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी है यह फिल्म और ओटीटी पर इसका क्या स्थान है?
जियो हॉटस्टार की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जमाया कब्जा
हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर सुपरस्टार रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज किया गया है, जो इस समय नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. लेकिन इसी बीच अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी 3' भी इस प्लेटफॉर्म पर अपना दबदबा कायम रखते हुए टॉप-10 मस्ट वॉच थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में नंबर-7 पर मजबूती से ट्रेंड कर रही है.
पिछले साल सितंबर में सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
आपको बता दें कि दर्शकों की इस पसंदीदा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को पिछले साल 19 सितंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. रिलीज होते ही फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी, बेहतरीन डायलॉग्स और कलाकारों की दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया था.
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अनोखी जंग
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (खासियत) इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में पहली बार फ्रैंचाइजी के दोनों 'जॉली' यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक-दूसरे के आमने-सामने अदालत में केस लड़ते दिखाई दिए हैं. इनके अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, सीमा बिश्वास और गजराज राव जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
बॉक्स ऑफिस पर की थी 166 करोड़ की बंपर कमाई
ओटीटी पर धमाल मचाने से पहले इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमर्शियल परफॉर्मेंस दी थी. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 113 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनिया भर के सिनेमाघरों की कमाई को मिलाकर इसका कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 166 करोड़ रुपये रहा था.
नेटफ्लिक्स के बाद अब जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध
सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था जहां इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था. अब नेटफ्लिक्स के साथ-साथ यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध है और अगर आप एक दमदार क्लाइमेक्स और कॉमेडी से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.