---विज्ञापन---

सबसे खतरनाक थ्रिलर फिल्म, जिसके नए वर्जन ने आते ही OTT पर काटा गदर, इंडिया में बनी टॉप ट्रेडिंग

---विज्ञापन---

हाल ही में ओटीटी पर इस 6 महीने पुरानी फिल्म को एक नए वर्जन में रिलीज किया गया, जिसने आते ही तहलका मचा दिया. आलम है कि पुरानी फिल्म के इस नए वर्जन को दर्शक बार-बार पसंद कर रहे हैं. ओटीटी पर आते ही ये ऑडियंस की पहली पसंद बन गई. फिल्म ओटीटी पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है और पूरे इंडिया में फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है. आइए इसके बारे में...

हिंदी सिनेमा की सबसे दमदार स्पाई थ्रिलर

जी हम बात कर रहे हैं करीब 6 महीने पहले यानी साल 2025 के अंत में आई वो फिल्म जिसने हिंदी सिनेमा का इतिहास बदल दिया. एक ऐसी स्पाई थ्रिलर फिल्म, जिसने अपनी कमाई से पूरा बॉक्स ऑफिस हिला दिया. 3 घंटे से ज्यादा लंबी इस मूवी की कहानी ने हर किसी का दिल जीता और जमकर कमाई की.

---Advertisement---

धुरंधर का रॉ और अनदेखा वर्जन

शायद आप समझ गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं. जी हम बात कर रहे हैं साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर की, जिसका हाल ही में रॉ और अनदेखा वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. दर्शकों को इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आ रही है.

ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 1’ का रॉ और अनदेखा वर्जन इसी 22 मई को नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. ओटीटी पर आते ही धुरंधर के इस नए वर्जन ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है और ये मूवी फिलहाल नेटफ्लिक्स पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है. भारत में नेटफ्लिक्स पर धुरंधर रॉ अनदेखा को खूब देखा जा रहा है. यहां ये आते ही भारतीय दर्शकों की पहली पसंद बन गई है.

---Advertisement---

फिल्म की कास्ट और कहानी

5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह सहित संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल है. ये फिल्म एक खुफिया मिशन को दिखाती है, जहां एक भारतीय जासूस पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में जाकर आतंक का खात्मा करने का प्रयास करता है.

First published on: May 24, 2026 05:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.