---विज्ञापन---
Bigg Boss 19: ब्यूटी पेजेंट से लेकर पीस एक्टिविस्ट तक शो में हुईं शामिल
बिग बॉस 19 का आगाज हो चुका है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक हसीनाएं आई हैं। चाइल्ड एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अशनूर कौर से लेकर ब्यूटी पेजेंट विनर नेहल चुडासमा इस बार शो में शामिल हुई हैं। अब दर्शकों के लिए इन हसीनाओं को घर के अंदर राजनीति खेलते देखना बेहद रोमांचक होने वाला है।
अशनूर कौर ने 5 साल की उम्र में साल 2009 में सीरियल 'झांसी की रानी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स' और 'सुमन इंदौरी' भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'संजू' और 'मनमर्जियां' में भी काम किया है।
तान्या मित्तल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक इंटरप्रेन्योर भी हैं। उनके ब्रांड का नाम 'हैंडमेड विद लव बाय तान्या' है, जो कि हैंडबैग, साड़ी और घड़ियों का ब्रांड है। उन्हें साल 2018 में 'मिस एशिया टूरिज्म' का खिताब भी मिला था।
नतालिया जानोसजेक एक विदेशी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'चिकन करी लॉ', 'हाउसफुल 5', 'द स्विंग ऑफ थिंग्स' और '365 डेज जैसी फिल्मों में काम कर अपना टैलेंट दिखाया है।
कुनिका सदानंद एक एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1988 में आई फिल्म 'कब्रिस्तान' से किया था। सीरियल 'संजोग से बनी संगिनी' में उन्होंने नानी का रोल निभाया था, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं।
नेहल चुडासमा एक मॉडल के साथ- साथ ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। उन्होंने साल 2018 में 'मिस दिवा यूनिवर्स' का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वो साल 2018 में 'मिस यूनिवर्स' में इंडिया को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं।
नगमा मिराजकर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें पहचान टिकटॉक से मिली थी और आज उनके इंस्टग्राम पर 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी और अवेज की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं।
नीलम गिरी एक भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 49 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने साल 2021 में आई फिल्म 'बाबुल' से अपना डेब्यू किया था।
फरहाना भट्ट एक मॉडल और पीस एक्टिविस्ट हैं। जब वो 8वीं क्लास में थीं, उन्होंने तभी से मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। वो फिल्म 'लैला मजनू' और 'नोटबुक' में भी नजर आई थीं