---विज्ञापन---
‘दृश्यम’ और ‘अंधाधुन’ भी लगेगी फीकी, जो एक बार गलती से देख ली Netflix पर छुपी ये 6 फिल्में
Netflix 6 Psychological Thrillers Suspense Film: अगर आप भी साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो हमारे पास आपके लिए एक लिस्ट है, जिसकी फिल्में आपके दिमाग के नट-बोल्ट को ढीला कर देंगी. इन फिल्मों के सस्पेंस और थ्रिल के आगे आपको 'दृश्यम' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्में भी फीकी लगने लगेंगी. चलिए एक नजर इस लिस्ट में डालते हैं.
Maareesan: ये साल 2025 में रिलीज हुई तमिल भाषा की थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें वडिवेलु और फहद फासिल लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक ऐसे चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई बार जेल जा चुका है, लेकिन ये काम नहीं छोड़ रहा.
Kaantha: साल 2025 में रिलीज हुई ये पीरियड क्राइम ड्रामा फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर देगी. इसमें दुलकर सलमान, समुथिरकानी, भाग्यश्री बोरसे और राणा दग्गुबाती लीड रोल में हैं.
Stephan: पिछले साल रिलीज हुई ये फिल्म तमिल भाषा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है. इसकी कहानी एक सीरियल किलर और उसके द्वारा की गई हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है.
Test: ये एक स्पोर्ट्स साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें आर. माधवन, नयनतारा, सिद्धार्थ और मीरा जैस्मीन लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी.
Shaitaan: अजय देवगन और आर. माधवन की ये फिल्म साइकोलॉजिकल हॉरर मूवी है, जो 2023 में आई गुजराती फिल्म 'वश' की रिमेक है.
Badla: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की ये फिल्म रिवेंज थ्रिलर मूवी है जो साल 2019 में रिलीज हुई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.