---विज्ञापन---

मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी, एक बार फिर पापा बने कॉमेडियन, बीवी ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

Comedian Munawar Faruqui Becomes a Father Second Time: फेमस कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी के घर से एक खुशखबरी आई है. दरअसल, 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पापा बन गए हैं. उनकी दूसरी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. कॉमेडियन ने खुद ये गुड न्यूज अपने फैंस को दी है.

मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन फारूकी के घर उनके पहले बच्चे की किलकारी गूंजी है. मेहजबीन फारूकी ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया है. मुनव्वर ने मां और बेटी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है.

---Advertisement---

मुनव्वर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें मेहजबीन और उनकी बेटी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रही हैं. वहीं, एक दूसरी तस्वीर में मेहजबीन अपनी बेटी को अपने हाथों में लिए हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि, इन तस्वीरों में मेहजबीन या उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है.

मेहजबीन और अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए मुनव्वर ने एक ब्यूटीफुल कैप्शन भी दिया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'घर बरकत आई... शुक्र है. अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ मैं खास याद रखे.' इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया.

---Advertisement---

मुनव्वर की इस पोस्ट पर लाखों के साथ-साथ एक्टर वरुण धवन, यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अली गोनी समेत कई फिल्मी सितारों ने कमेंट सेक्शन में इस कपल को बेटी के मम्मी-पापा बनने की बधाई दी है.

बता दें कि मुनव्वर ने मई 2024 में मेकअप आर्टिस्ट मेहज़बीन कोटवाला से शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा था. मुनव्वर की पहले शादी हो चुकी थी और उन्हें अपनी एक्स-वाइफ से एक बेटा है, जिसकी परवरिश वे दोनों मिलकर करते हैं. खबरों के मुताबिक, मेहजबीन की भी एक 10 साल की बेटी है.

First published on: May 02, 2026 12:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.