Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

‘भाभी, भइया का फोन…’, Virat Kohli का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने पर फैंस ने Anushka Sharma से पूछे थे मजेदार सवाल

Virat Kohli Instagram Account Delete?: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय अपने पति और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि विराट कोहली का वेरीफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक ही प्लेटफॉर्म से गायब हो गया था. इंस्टाग्राम पर उनकी इस गैरमौजूदगी ने उनके सभी फैंस को बेचैन कर दिया. इसके साथ ही उनके फैंस के बीच इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है और अब लोग अनुष्का शर्मा से जवाब मांगने लगें.

विराट कोहली के भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं, उनके पास 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके बाद लिस्ट में बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और श्रद्धा कपूर का नाम आता है.

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 जनवरी 2026, यानी शुक्रवार की सुबह, से सर्च रिजल्ट में दिखना बंद हो गया. जब इंस्टाग्राम पर विराट की प्रोफाइल सर्च की गई तब एक मैसेज दिखाई देने लगा, 'प्रोफ़ाइल उपलब्ध नहीं है.'

हालांकि, इस मामले पर विराट कोहली, उनकी टीम या इंस्टाग्राम की तरफ से इस बात पर कोई भी ऑफिशियल क्लारीफिकेशन सामने नहीं आया.

ऐसे में कई फैंस ने इसके पीछे की सच्चाई जानने के लिए विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इसका जवाब मांगने लगे. एक फैन ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा से पूछा, 'भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?'

इसी के साथ सोशल मीडिया पर मीम्स की भी बहार आ गई. एक यूजर ने कोहली के इंस्टाग्राम से गायब होने को हाल ही में वायरल हुए "लापता पेंगुइन" ट्रेंड से जोड़ दिया, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो गया.

वहीं दूसरी ओर, कोहली के बाकी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव हैं. उनका X अकाउंट अभी भी चालू है. विराट कोहली हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद लंदन लौट गए.

अभी विराट कोहली के इंस्टाग्राम आकाउंट के डिलीट होने की खबर इंटरनेट पर फैल ही रही थी कि इसके पहले ही विराट का इंस्टाग्राम आकाउंट रिकवर हो गया. इसके बाद ही विराट के फैंस ने राहत की सांस ली.

First published on: Jan 30, 2026 09:08 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.