---विज्ञापन---
OTT पर आने के बाद भी नहीं रुक रही Dhurandhar की आंधी, बॉक्स ऑफिस पर 59वें दिन भी धुआंधार कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 59: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अब भी छाई हुई है. फिल्म की धुआंधार कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कमाई अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है.

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस से उतरने का नाम नहीं ले रही है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये स्पाई एक्शन थ्रिलर 59वें दिन (नौवें रविवार) भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती नजर आ रही हैं.

फिल्म ने अपने रिलीज के 59वें दिन पर भारत में करीब 45 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल नेट कलेक्शन 893.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस तरह अब भी दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं.

फिल्म को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो रहा है. फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनीं हुई है. इसकी कहानी और स्टारकाड इस तरह पसंद की गई कि दर्शक इसे दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में देखने जा रहे हैं.

बता दें धुरंधर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी रिलीज हो गई है. यहां भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है. OTT पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म थिएटर में काफी पसंद की जा रही है.

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2, मर्दानी 3 जैसी नई फिल्मों की धूम मची हैं. इसके बावजूद 'धुरंधर' ने अपना दमखम दिखा रही है. दुनिया भर में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1350 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है, जिसमें विदेशों से करीब 299 करोड़ शामिल हैं. भारत में ग्रॉस 1050 करोड़ से ज्यादा है. दूसरी तरफ फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी क्रेज बना हुआ है.