---विज्ञापन---
Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 फिल्में, क्या Dhurandhar तोड़ पाएगी इनके रिकॉर्ड?

Netflix Movies: 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक शानदार बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर अब तक की 5 सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

जवान- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान है, जिसे नेटफ्लिक्स पर 33.7 मिलियन व्यू मिले हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. साल 2023 में आई इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1148.32 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की है.

एनिमल- लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल है, जिसे नेटफ्लिक्स पर 31.4 मिलियन व्यू मिल चुके हैं. फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकार शामिल हैं. इसकी कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी. इसे ओटीटी पर भी खूब प्यार मिला है.

गंगूबाई काठियावाड़ी- लिस्ट में तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है. इसमें आलिया भट्ट के साथ ही अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी, विजय राज और सीमा पाहवा जैसे कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया गया. इसे अबतक नेटफ्लिक्स पर 31.14 मिलियन व्यू मिल चुके हैं.

लापता लेडीज- साल 2023 की फिल्म ‘लापता लेडीज’ भी इस लिस्ट में हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर 31.1 मिलियन व्यू मिल चुके हैं. इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रंता, छाया कदम और रवि किशन लीड रोल में हैं. सिनेमाघरों से ज्यादा इसे ओटीटी पर प्यार मिला है.

क्रू- करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को भी नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद किया गया. इसे नेटफ्लिक्स पर 28.8 मिलियन+ व्यू मिल चुके हैं. ये फिल्म साल 2024 में थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.