Sunday, 18 January, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar डायरेक्टर आदित्य धर की 5 फिल्में, तीसरी वाली ने भी की थी अकूत कमाई

Aditya Dhar Movies: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ से जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ये फिल्म लगातार कमाई कर रही हैं. अपने 29 दिन की कमाई से फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. धुरंधर की जबरदस्त कामयाबी का श्रेय डायरेक्टर आदित्य धर और उनकी पूरी टीम को जाता है. लेकिन ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले भी आदित्य धर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा चुके हैं. आज हम आपके लिए उनकी 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों को आप ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Dhurandhar- 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म को आदित्य धर में डायरेक्ट किया है. फिल्म एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसकी कमाई ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े. धुरंधर एक जबरदस्त स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें एक भारतीय खुफिया जवान पाकिस्तान में जाकर आतंक का खात्मा करता है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी है सारा अर्जुन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी को भरपूर प्यार मिल रहा है.

Article 370- साल 2024 में आई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में आदित्य धर ने राइटर और प्रोड्यूसर के तौर पर शामिल थे. फिल्म कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटाने की कहानी दिखाती है. इसमें एक्ट्रेस यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर शामिल हैं. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

URI: The Surgical Stirke- साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं पहली फिल्म है. इस फिल्म की कहानी भी आदित्य ने ही लिखी है. धुरंधर की तरह आदित्य की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. मात्र 44 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 342.73 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना जैसे स्टार्स शामिल हैं. इस फिल्म की कहानी आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Dhoom Dhaam- एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘धूम धाम’ में आदित्य धार ने स्क्रीनप्ले राइटर और प्रोड्यूसर को तौर पर योगदान दिया है. इस फिल्म में फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रतीक गांधी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2025 में डायरेक्ट Netflix पर रिलीज हुई थी.

Baramulla- Netflix पर मौजूद ‘बारामुल्ला’ एक सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रोड्यूस और लिखा आदित्य धर ने है. इस फिल्म में मानव कौल और भाषा सुंबली लीड रोल में हैं. फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है. इसे आप Netflix पर कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं. फिल्म की कहानी कश्मीर के बारामूला कस्बे में रहने वाले एक छोटे से लड़के के लापता होने की जांच के ईर्द-गिर्द घूमती है.

First published on: Jan 03, 2026 05:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.