---विज्ञापन---
Netflix को लगा बड़ा झटका! हाथ से निकली Dhurandhar 2 की डील, अब इस OTT पर मारेगी धमाकेदार एंट्री

Dhurandhar 2 OTT Rights: आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. जहां फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करके एक नया रिकॉर्ड सेट किया है. इसके अलावा फिल्म ने आते ही नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचा दिया. इसी बीच खबर आई है कि 'धुरंधर 2' के ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. तब से लेकर अब तक फिल्म नेटफ्लिक्स के ट्रेडिंग चार्ट्स पर सबसे ऊपर है.

इसी बीच खबर आई है कि आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के स्ट्रीमिंग राइट्स में बड़ा खेला हुआ है. चर्चा है कि 'धुरंधर 2' पहले पार्ट की तरह नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी.

'धुरंधर 2' के टीजर से पहले फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें मूवी के टाइटल 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम भी मेंशन था.

पोस्टर में साफ-साफ बताया गया है कि फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स नहीं, बल्कि जियोहॉटस्टार है. इससे साफ हो गया है कि 'धुरंधर 2' जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी.

फिल्म डेवलपमेंट के एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि मूवी के स्ट्रीमिंग राइट्स अक्सर कॉम्पिटिटिव बिडिंग के जरिए तय होते हैं. पहले पार्ट में नेटफ्लिक्स ने डील फाइनल की थी, लेकिन इस बार जियोहॉटस्टार ने बाजी मार ली है.

इसी के साथ ये भी सवाल उठा कि आखिर 'धुरंधर 2' ओटीटी पर रिलीज कब होगी. आमतौर पर थिएटर रिलीज और ओटीटी डेब्यू के बीच 8 हफ्ते का अंतर होता है. वैसे, अभी तक स्ट्रीमिंग डेट फाइनल नहीं हुई है.