---विज्ञापन---
19 मार्च को Dhurandhar 2 के साथ ही रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे-बनेंगे ब्लॉकबस्टर इतिहास

Dhurandhar 2: मार्च 2026 में बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का तूफान होगा. इस महीने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से लेकर सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ तक 5 धुआंधार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन पांचों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Dhurandhar: The Revenge- लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ है, जिसे मेकर्स ने धुरंधर: द रिवेंज नाम दिया गया है. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसमें रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त लीड रोल में हैं. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है.

Toxic- साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म धुरंधर के साथ ही 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी. इसमें यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, अक्षय ओबेरॉय और टोविनो थॉमस जैसे स्टार्स शामिल हैं.

Dacoit : A Love Story- एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, कामाक्षी भास्करिया और सुनील लीड रोल में शामिल हैं. जबरदस्त एक्शन के साथ ही इस फिल्म में रोमांस भी देखने को मिलने वाला है. फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 रखी गई है.

OMLO- ये एक सोशल ड्रामा फिल्म है, जिसे सोनू रणदीप चौधरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 21 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इसमें संभो महाजन, सोनू रणदीप चौधरी, सोनाली शर्मिष्ठा, देवा शर्मा और मनीष जिलोवा जैसे कलाकार शामिल हैं.

Rage- एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये तमिल फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के साथ 20 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म में शान एम., श्रीलेरी बबिथरा, सर्वानन, मनीषकांत, रामचंद्रन दुलाराज जैसे कलाकार शामिल हैं.