---विज्ञापन---
‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के तूफान के बावजूद इस फिल्म ने की खूब कमाई, कांप उठा बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी फिल्में अपना जलवा दिखा रही हैं. लेकिन इस फिल्म की बात ही अलग है. साल 2025 के अंत में आई ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर देखी जा रही है. कमाई के मामले में फिल्म ने बॉलीवुड की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. रोज एक नया इतिहास रच रही है.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा रखा है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो गई है. लेकिन इसका क्रेज सिनेमाघरों में अब भी देखने को मिल रहा है.

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर इस फिल्म की कहानी ने हिंदी फिल्मी इंडस्ट्री का इतिहास बदल दिया है. फिल्म ने 57 दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़े और अब नेटफ्लिक्स पर 30 जनवरी को आते ही नंबर वन पर ट्रैंड कर रही है. वहीं सिनेमाघरों में अब भी इसकी दीवानगी जारी है.

5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 के शोर के बीच भी 57वें दिन धुरंधर ने 25 लाख का कलेक्शन किया है.

30 जनवरी को धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी. यहां भी फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. इसे भारत के अलावा दूसरे देशों में भी खूब देख जा रहा है. मेकर्स ने इस फिल्म के सेकंड पार्ट का भी ऐलान कर दिया है, जो 19 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है.

धुरंधर के बजट और कलेक्शन की बात करें तो लगभग 250 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने 57 दिनों में दुनियाभर में 1,347.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 1000 करोड़ पार हो चुका है. वहीं भारत में यह आंकड़ा 837 करोड़ तक पहुंचा है. ऐसा करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म भी है.