Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

‘Border’ या ‘Border2’ सनी देओल की किस फिल्म को मिला सबसे ज्यादा प्यार, बॉक्स ऑफिस आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान

Border vs Border2: सिनेमाघरों में इन दिनों छाई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की दूसरी कड़ी है. दोनों फिल्मों में सनी देओल लीड रोल में नजर आए हैं. दोनों की कहानी भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. बॉर्डर 2 का बजट 275 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अबतक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. चलिए आज आपको बॉर्डर और बॉर्डर 2, के कुछ आंकड़ों के बारे में बताते हैं, जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद की गई है.

बॉर्डर 2 साल 2026 में आई, वहीं बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई थी. उस दौरान इस फिल्म को बनाने में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. वहीं, बॉर्डर 2 को बजट करीब इसे 23 गुना ज्यादा यानी 275 करोड़ रुपये है.

बॉर्डर ने अपने रिलीज से उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने उस वक्त वर्ल्डवाइड करीब 65 करोड़ रुपये कमाए थे. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 63.68 करोड़ रुपए कमाए थे.

वहीं, बॉर्डर 2 ने महज 4 दिन में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया. अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा भी पर कर लिया.

अपने रिलीज के पहले दिन बॉर्डर मूवी ने ओपनिंग डे पर 1.12 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, बॉर्डर 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा है. हालांकि 1997 में आई बॉर्डर महज 290 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, जबकि बॉर्डर 2 को 4800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

बॉर्डर उन वॉर एक्शन फिल्मों में से एक है, जिसके शानदार किरदार कभी भी भुलाए नहीं जा सकते हैं. आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. इसके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं.

First published on: Jan 30, 2026 09:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.