Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

‘Border 2’ को धुआं-धुआं कर गई ‘Dhurandhar’, जानें बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया असली खेला?

फिल्मों की दुनिया में कब किसका सिक्का चल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला. एक तरफ सनी देओल की विरासत को आगे बढ़ाने वाली 'बॉर्डर 2' की चर्चा चारों तरफ थी, तो दूसरी तरफ 'धुरंधर' लंबे वक्त से छाई हुई है. दोनों फिल्मों के शुरुआती आंकड़ों ने फिल्म पंडितों को भी हैरान कर दिया है. लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि 'धुरंधर' ने 'बॉर्डर 2' की चमक को फीका कर दिया है. चलिए जानते हैं इस बॉक्स ऑफिस 'खेले' की पूरी कहानी...

उतार-चढ़ाव- सिनेमा के दीवानों के लिए यह हफ्ता किसी उतार-चढ़ाव भरी सवारी से कम नहीं रहा. जब 'बॉर्डर 2' का ऐलान हुआ था, तो लगा था कि देशभक्ति का ज्वार सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा. लेकिन मैदान में फिल्म वो दमखम नहीं दिखा पा रही, जिसकी उम्मीद मेकर्स को थी.

उम्मीदों का पहाड़ और 'बॉर्डर 2'- 'बॉर्डर 2' के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी थीं. सालों पुरानी फिल्म का जादू और सनी पाजी का जलवा देखने के लिए लोग सिनेमाघरों की ओर भागे. फिल्म ने ओपनिंग तो शानदार ली, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते, कहानी की सुस्ती और पुराने ढर्रे के एक्शन ने दर्शकों को थोड़ा निराश किया. फिल्म अच्छी कमाई कर रही थी, पर वो 'तूफान' गायब दिखा जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

'धुरंधर' का धमाका- वहीं दूसरी ओर, 'धुरंधर' ने जिस तरह से ऑडियंस को अट्रैक्ट किया, वो बॉर्डर करती नहीं दिख रही. 'धुरंधर' की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार स्क्रिप्ट और जमीनी जुड़ाव रही. जबरदस्त सस्पेंस ने युवाओं को अपनी ओर खींच लिया. देखते ही देखते 'माउथ पब्लिसिटी'ने इसे बॉक्स ऑफिस का असली खिलाड़ी बना दिया.

बॉक्स ऑफिस का असली 'खेला'- आंकड़ों की बात करें तो 'बॉर्डर 2' ने अपने पहले वीकेंड पर 'धुरंधर' के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है. 'Dhurandhar' ने पहले हफ्ते में करीब 207.25 करोड़ का घरेलू कलेक्शन किया था. वहीं 'Border 2' का पहले हफ्ते का कलेक्शन 218 करोड़ के पार है. ऐसे में पहले हफ्ते के आंकड़ों में 'बॉर्डर 2' ने खेला किया है.

लगातार गिरावट ने पीछे धकेली 'बॉर्डर 2'- 'Border 2' ने भले ही पहले हफ्ते के आंकड़ों की तुलना में 'Dhurandhar' से ज्यादा कलेक्शन किया हो, लेकिन जिस तरह से 'बॉर्डर 2' का ग्राफ गिरा है, वो फिल्म को पीछे धकेल रहा है. वहीं 'Dhurandhar' के ग्राफ में इतनी गिरावट नहीं थी. साथ ही 'धुरंधर' का ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ा था.

ऑडियंस ने किसे चुना?- आज का दर्शक सिर्फ नाम या बड़े सितारों के पीछे नहीं भागता, उसे मसाला और गहराई दोनों चाहिए. 'धुरंधर' ने दर्शकों की नब्ज पकड़ ली. रियलिस्टिक एक्शन ने इसे 'बॉर्डर 2' के मुकाबले ज्यादा 'कूल' और 'कनेक्टिंग' बना दिया. इसी वजह से बॉक्स ऑफिस पर असली 'खेला' 'धुरंधर' ने कर दिखाया.

First published on: Jan 29, 2026 07:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.