---विज्ञापन---
कौन हैं Rohan Mehra? जिसके साथ जुड़ा ऋतिक रोशन की हीरोइन का नाम, पापा ने की थी 3 शादियां
Who is Rohan Mehra:बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इंडस्ट्री की उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने हिन्दी से लेकर साउथ सिनेमा तक के बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है, जिसमें अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन, अल्लू अर्जुन और विजय थलापति जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं. लेकिन इन दिनों पूजा हेगड़े का नाम रोहन मेहरा नाम के एक व्यक्ति के साथ जुड़ रहा है. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर ये रोहन मेहरा कौन हैं?
जिस रोहन मेहरा के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का नाम जुड़ रहा है, वो कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा और उनकी तीसरी पत्नी किरण मेहरा के बेटे हैं. रोहन मेहरा खुद भी एक एक्टर है.
रोहन मेहरा के पिता और दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा नें बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. बताया जा रहा है कि जब साल 1990 में विनोद मेहरा का निधन हुआ था, रोहन मेहरा बहुत छोटे थे. बता दें कि
रोहन मेहरा अपने पिता के निधन के बाद केन्या के मोम्बासा चले गए, जहां उनकी मां और नाना-नानी ने उन्हें पाला और बड़ा किया. कुछ समय बाद वो अपनी पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए. कुछ साल पहले वो एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई लौट आए.
रोहन मेहरा ने साल 2018 में आई सैफ अली खान और राधिका आप्टे की फिल्म 'बाजार' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. रोहन मेहरा की एक बड़ी बहन सोनिया मेहरा भी हैं, जो पहले से ही बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं.
रोहन मेहरा अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं. इसके बाद भी उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है. सबसे पहले उनका नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा, ये रिलेशनशिप लंबे समय तक चला. हालांकि, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. फिलहाल, इन दिनों रोहन मेहरा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं.