---विज्ञापन---
‘इस मुद्दे को नहीं…’ 370 रुपये की बिरयानी विवाद के बीच वायरल हुआ वीर दास का ये बयान, बोले- ‘दो भारत…’
Vir Das Big Statement on Rs 370 Biryani Row: कॉमेडियन प्रणित मोरे के सितारें इन दिनों एक वीडियो की वजह से गर्दिश में हैं. हिमांशु जांगरा द्वारा दिए गए '370 रुपये की बिरयानी' वाले बयान के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी अलोचना का सामना करना पड़ रहा है. जैसे ही प्रणित मोरे के शो की ये क्लिप सामने आई, कई फीमेल कंटेंट क्रिएटर्स ने इसकी कड़े शब्दों में इसकी निंदा की. इसके अलावा, कई सेलेब्स ने भी इसके लिए प्रणित मोरे को खरी-खोटी सुनाई. अब इस विवाद के बीच ही फेमस कॉमेडियन और एक्टर वीर दास का बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. जिसमें उन्होंने दो-दो भारत का जिक्र किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा
'370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद पर वीर दास ने भी अपनी राय शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने 'दो भारत का जिक्र' करते हुए यह भी बताया कि जब उन्होंने 2021 में कैनेडी सेंटर में अपने 'टू इंडियाज' मोनोलॉग में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था तो उन्हें कितना ट्रोल किया गया था.
वीर दास का पोस्ट
दरअसल, वीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, 'दोस्तों, मैनस्ट्रिम मीडिया महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वाकई बहुत परेशान है. वो चाहते हैं कि आप लोग भी इस बात को लेकर परेशान रहों.'
इस मुद्दे को नहीं...
वीर ने आगे लिखा, 'तब तक जब तक आप विदेश में इस मुद्दे को नहीं उठा देते हैं, क्योंकि इसके बाद उन्हें चिंता रहती है कि आप एक देशद्रोही हैं. इसलिए ध्यान रखें, वो लोग कॉमेडी से उम्मीद करते हैं कि वो घरेलू स्तर पर महिलाओं को होने वाले खतरों को उजागर करे.'
वीर ने ताजा की यादें...
वीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए याद दिलाया कि जब 2021 में अपने अमेरिका के शो के दौरान भारत में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था तब लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. उस समय तो उन्हें लोगों ने देशद्रोही तक कह दिया था.
महिलाओं की पूजा
बता दें कि साल 2021 में किए एक शो में कहा था, मैं ऐसे भारत से आता हूं जहां हम दिन में महिलाओं की पूजा करते हैं और रात में उनका सामूहिक बलात्कार करते हैं.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.