---विज्ञापन---
इस एक्ट्रेस पर लगा मनहूस का ठप्पा, 13 फिल्मों से किया गया बाहर, फिर ऐसे 100 करोड़ी मूवी ने बनाया ब्लॉकबस्टर स्टार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी स्ट्रगल किया है. इतना ही नहीं बेहतरीन एक्टिंग के बाद भी उन्हें न तो अच्छे रोल मिले और कई बार फिल्मों से भी बाहर कर दिया गया. ऐसी ही आज हम एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी, लेकिन फिल्मों में जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इतना ही नहीं, उन्हें एक वक्त पर 13 फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
इस एक्ट्रेस को कहा गया मनहूस
एक वक्त ऐसा भी आया था जब इस एक्ट्रेस पर मनहूस का ठप्पा लग गया था. हालांकि इस एक्ट्रेस ने लेकिन फिर भी हार नहीं मानी. धीरे-धीरे इंडस्ट्री में जगह बनाई और फिर 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दे डाली. इस मूवी ने उन्होंने बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में जगह दिलाई और वह आज इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस में से एक हैं.
विद्या बालन ने टीवी से की करियर की शुरुआत
दरअसल, हम बात कर रहे हैं विद्या बालन की. विद्या बालन ने कम उम्र में ही फेमस सिटकॉम शो 'हम पांच' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. यह टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो रहा है और इस शो ने विद्या के लिए फिल्मों में जाने का रास्ता भी खोल दिया था. हालांकि करियर का शुरुआती वक्त उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि शुरुआत में उन्होंने कई रिजेक्शन और असफलताओं का सामना किया.
विद्या बालन को मोहनलाल के साथ मिला था काम करने का मौका
एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने खुलासा किया था कि इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में उन्हें मनहूस कहा जाता था. जिसके कारण वह रात-रात भर सो नहीं पाती थीं. लेकिन सिर्फ एड के बाद उन्हें अच्छा मौका. दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि एक ऐड शूट के लिए वह साउथ गई थीं और वहां पर फिल्म के निर्माता ऑडिशन ले रहे थे. तभी उन्हें चक्रम प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन देने को कहा गया और विद्या ने बताया कि इसके लिए उनकी मां तुरंत मान गई, क्योंकि वह मोहनलाल की बड़ी फैन थीं. जिसके बाद डायरेक्टर से वह अपनी मां और बहन के साथ मिली.
विद्या बालन को मिला मनहूस का टैग
उन्होंने कहा, " मैं सोच रही थी कि मैं एक स्टार हूं. मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि मोहनलाल की फिल्म चक्रम बंद हो जाएगी. इसके बंद होने के बाद मुझे ऑफर की गई 8-9 फिल्में भी हाथ से निकल गई. लोगों को लगा कि एक्टर और डायरेक्टर ने एक साथ 8 हिट फिल्में दी हैं और अब वे 9वीं फिल्म कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने कहा कि शायद इस लड़की की एनर्जी ही ऐसी है और इस पर बदकिस्मती का साया है.
फिर दे डाली 100 करोड़ी फिल्म
बता दें कि विद्या बालन के करियर में सबसे बड़ा मोड़ साल 2010 में आया. इस साल उनकी फिल्म आई थी 'नो वन किल्ड जेसिका'. यह मूवी एक रियल लाइफ इंसिडेंट पर बनी है और इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद वह एक और फिल्म में नजर आईं, जो कि है द डर्टी पिक्चर. इस मूवी में वह बेहद बोल्ड और हटके अंदाज में नजर आईं थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इस मूवी के बाद वह स्टार बन गई थी.
विद्या बालन ने अपने करियर में दी शानदार फिल्में
इसके अलावा वह फिल्म कहानी, पा, भूल भुलैया, हे बेबी, बेगम जान, एक अलबेला, हमारी अधूरी कहानी, शेरनी जैसी फिल्मों में काम किया है. विद्या बालन ज्यादातर फीमेल सेंट्रिक फिल्मों में नजर आईं है और उनकी एक्टिंग भी लोगों को खूब पसंद आती है.