Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

किसी महल से कम नहीं काजोल-तनीषा की नानी का ये पुश्तैनी घर, अंदर की तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

---विज्ञापन---

Tanishaa Mukerji Home Tour: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म या कोई शो को लेकर सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि एक पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गईं हैं, एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी झलक देख फैंस भी हैरान हैं, क्योंकि वीडियो में दिख रही एक खूबसूरत प्रॉपर्टी है, जो काजोल या तनीषा ही नहीं बल्कि उनकी मां तनूजा के भी बचपन से जुड़ी है, जिसकी खूबसूरती देख हर कोई दीवाना हो रहा है.

किसका है ये घर?

ये खूबसूरत प्रॉपर्टी तनीषा की नानी और दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा शोभना समर्थ का पुश्तैनी घर है, उन्होंने इसकी खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की. यह आलीशान घर लोनावला की हसीन पहाड़ियों के बीच बना है और अब इसे एक शानदार होमस्टे में बदल दिया गया है.

---Advertisement---

तनीषा ने शेयर की यादों की खूबसूरत तस्वीर

तनीषा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में घर का हर कोना दिखाया. हरियाली से घिरा यह घर किसी लग्जरी रिजॉर्ट से कम नहीं लगता. घर के अंदर कई बड़े और खूबसूरत बेडरूम हैं, जिनका इंटीरियर और थीम एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है. वहीं, इसका रॉयल लिविंग रूम पूरे घर की शान बढ़ाता है और मेहमानों को खास एक्सपीरियंस देता है.

घर का हर कोना क्यों है बेहद खास?

घर में एक विशाल डाइनिंग एरिया भी है, जहां परिवार और दोस्तों के साथ बड़ी बैठकों का आनंद लिया जा सकता है. इसके अलावा क्लासिक डिजाइन वाला बड़ा किचन घर को एक पुराने जमाने के कॉटेज जैसा फील देता है.

---Advertisement---

चारों तरफ हरियाली से घिरा है घर

घर का बाहरी हिस्सा भी बेहद खास है. चारों तरफ फैली हरियाली, पुराने पेड़-पौधे और प्रकृति की खूबसूरती इसे और भी मनमोहक बनाती है. आउटडोर एरिया में बैठने के लिए खास सिटिंग स्पेस तैयार किया गया है, जहां लगी एंटीक लाइट्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं.

घर का ये एरिया है सबसे खास

वहीं, ओवल शेप का स्विमिंग पूल इस प्रॉपर्टी की सबसे खास जगहों में से एक है, जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देखा जा सकता है.

---Advertisement---

तनीषा ने लिखी दिल की बात

वीडियो शेयर करते हुए तनीषा ने लिखा कि यह उनकी सुपरस्टार नानी शोभना समर्थ का घर है, जिसकी हर दीवार और हर कोना अपनी एक कहानी कहता है. उन्होंने बताया कि उनकी नानी का मानना था कि इंसान को सबसे बड़ी प्रेरणा प्रकृति से मिलती है, इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा लोनावला की वादियों में बिताया.

बचपन की यादें हुईं ताजा

तनीषा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी का दोबारा रेनोवेशन कराया है, लेकिन इसकी मूल पहचान को बरकरार रखा. उन्होंने कहा कि वह नानी के लगाए गए किसी भी पेड़ को नहीं काटना चाहती थीं. तनीषा के मुताबिक, उनका और उनकी मां तनुजा का पूरा बचपन इसी खूबसूरत घर में बीता है, इसलिए यह जगह उनके लिए सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं बल्कि अनमोल यादों का खजाना है.

---Advertisement---
First published on: Jun 12, 2026 05:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola