---विज्ञापन---

क्या सालों से सीएम बनने का सपना देख रहे थे Thalapathy Vijay? न विश्वास हो तो ये 7 फिल्में रहीं सबूत

Thalapathy Vijay Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अभी जारी है. शुरुआती रुझानों में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम को लेकर काफी चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में मजबूत परफॉर्म किया है. कई सीटों पर आगे चलने की बात सामने आ रही है.

विजय से पुराना है राजनीति का कनेक्शन

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने आखिरकार एक्टिंग से ब्रेक लेकर राजनीति की राह चुन ली है. उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ वे अब नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं. इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म Jana Nayagan रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, कि विजय की फिल्मों में सालों पहले से ही राजनीति और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने के क्लू दिखने लगे थे? आइए उनकी उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने उन्हें सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि जनता का हीरो बनाया.

---Advertisement---

विजय ने बताई एक वोट की ताकत

सबसे पहले बात Sarkar की, 2018 में आई इस फिल्म में विजय ने वोटिंग सिस्टम की खामियों और चुनावी धांधली जैसे मुद्दों को उठाया. एक एनआरआई बिजनेसमैन का किरदार निभाते हुए उन्होंने ये दिखाया कि एक वोट की ताकत क्या होती है.

फिल्म ने दिया था सोशल मैसेज

इसके बाद आती है Mersal, जिसमें विजय डबल रोल में नजर आए. फिल्म ने हेल्थकेयर सिस्टम की कमियों और महंगे इलाज के मुद्दे पर सीधा सवाल उठाया. ये सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक मजबूत सोशल मैसेज भी थी.

---Advertisement---

आतंकवाद के खिलाफ उठाए सख्त कदम

Thuppakki में विजय ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाया, जो देशभक्ति और सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर बेहद सजग है. फिल्म ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया.

सिस्टम की खामियों पर उठाए सवाल

2021 में आई Master में विजय एक प्रोफेसर बने, जो भटके हुए युवाओं को सही राह दिखाता है. इसमें सिस्टम की खामियों और जिम्मेदारी की अहमियत को दिखाया गया.

सोशल मुद्दों पर विजय ने उठाए सवाल

वहीं Kaththi को विजय की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जाता है. किसानों की समस्या, पानी का संकट और कॉर्पोरेट कब्जे जैसे मुद्दों पर बनी ये फिल्म आज भी दर्शको को खूब पसंद है.

विजय ने बताया कैसे महिलाएं कर सकती हैं कमाल

Bigil में विजय ने महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया. ये फिल्म बताती है, कि कैसे सपोर्ट और बराबरी का मौका मिलने पर महिलाएं भी कमाल कर सकती हैं.

राजनीति में उतरे विजय की जीत का फैंस को इंतजार

इन फिल्मों को देखकर साफ लगता है, कि विजय सिर्फ एक एक्टर नहीं रहे, बल्कि समाज और सिस्टम को लेकर उनकी सोच हमेशा से साफ रही है. अब जब वे राजनीति में उतर चुके हैं, तो फैंस को उम्मीद है, कि पर्दे पर दिखाया गया उनका 'जननायक' वाला अंदाज असल जिंदगी में भी नजर आएगा.

First published on: May 04, 2026 03:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.