---विज्ञापन---

तमिलनाडु के नए सियासी ‘मास्टर’ अभिनेता से नेता बने विजय का क्या है धर्म? सीएम बनने जा रहे थलापति किसको करते हैं फॉलो

Thalapathy Vijay Religion: विजय थलापति ने तमिलनाडु की धरती पर इतिहास रच दिया है, अभिनेता से नेता बने 'थलापति' को लोगों का बंपर सपोर्ट मिला है, पिछले 60 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए विजय की पार्टी TVK बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जिसके जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं. विजय बड़े पर्दे के बाद अब राजनीति के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. तमिलनाडु की सियासत में उनकी एंट्री ने जबरदस्त हलचल मचा दी है, और अब उन्हें राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर भी देखा जा रहा है, लेकिन फैंस के मन में एक सवाल हमेशा रहता है, आखिर उनके नाम और धर्म की असली कहानी क्या है?

क्या है विजय का असली नाम?

विजय का असली नाम 'थलपति विजय' नहीं, बल्कि जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपने नाम को छोटा और प्रभावशाली बनाया, जो आज ब्रांड बन चुका है. तमिल सिनेमा में उनका कद इतना बड़ा है, कि उन्हें Rajinikanth और Kamal Haasan जैसे दिग्गजों की कतार में रखा जाता है.

---Advertisement---

किस धर्म को विजय करते हैं फॉलो?

पिछले करीब तीन दशकों से विजय ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्में देकर खुद को सुपरस्टार साबित किया है. अगर उनके धर्म की बात करें, तो विजय का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था. वो तमिलनाडु की ईसाई वेल्लालर समुदाय से संबंध रखते हैं.

किस परिवार से आते हैं विजय?

उनके पिता S. A. Chandrasekhar तमिल फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर हैं, जिन्होंने विजय के करियर को शुरुआती दौर में मजबूत दिशा दी. वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक फेमस सिंगर हैं. यही वजह है, कि विजय की परवरिश में कला और संस्कृति दोनों की झलक साफ दिखाई देती है.

---Advertisement---

क्यों विजय को कहा जाता है 'थलापति'?

फिल्मी करियर में विजय को फैंस ने खास उपाधि दी, 'थलपति'... जिसका मतलब होता है, 'कमांडर'... शुरुआत में उन्हें 'इलायाथलपति' यानी 'छोटा कमांडर' कहा जाता था, लेकिन साल 2017 में फिल्म 'मर्सल' के बाद वो सिर्फ 'थलपति' बन गए. ये नाम आज उनके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा बन चुका है.

राजनीतिक में लहराया परचम

अब बात उनकी राजनीतिक पारी की करें, तो विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) से सियासत में कदम रखा है. सोमवार को हुए Tamil Nadu Assembly Election 2026 में मिली बंपर जीत ने ये साबित कर दिया है, कि विजय को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है, अब लोग उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक मजबूत नेता के रूप में भी देख रहे हैं.

पर्दे की तरह राजनीति में होंगे सुपरहिट?

बहरहाल, फिल्मों के पर्दे से निकलकर जनता के दिलों तक पहुंचने वाले विजय का ये सफर बेहद दिलचस्प है. अब देखना ये होगा, कि क्या 'थलपति' पर्दे की तरह ही राजनीति में भी सुपरहिट साबित होते हैं.

First published on: May 04, 2026 05:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.