---विज्ञापन---
सोनम कपूर के छोटे बेटे के आने से घर में हुई बरकत! पति ने लंदन में खरीदी 2700000000 रुपये की प्रॉपर्टी
Sonam Kapoor and Anand Ahuja London Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने छोटे बेटे की देखभाल में बिजी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम रिवील किया था. इसी बीच एक बार फिर सोनम और उनके पति आनंद आहूजा सुर्खियों में आ गए हैं. सोनम कपूर और आनंद आहूजा की प्रॉपर्टी में करोड़ों रुपये का इजाफा हुआ है. दरअसल, इस कपल ने लंदन में 270 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है.
लंदन वाला आलिशान महल
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का लंदन में भी भारत की तरह आलिशान महल है. कुछ समय पहले ही इस कपल ने लंदन के नॉटिंग हिल में स्थित अपने आलीशान महल की तस्वीरें और लाइफस्टाइल की झलक साझा की थी.
पड़ोसियों ने विवाद खड़ा किया…
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम और आनंद द्वारा तीन साल पहले खरीदी गई इस प्रॉपर्टी को लेकर उनके पड़ोसियों ने विवाद खड़ा कर दिया है, जो इस समय खबरों का केंद्र बना हुआ है.
270 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी
खबरों के अनुसार, सोनम और आनंद ने 2023 में नॉटिंग हिल में 200 साल पुरानी हवेली को 21 मिलियन पाउंड (करीब 270 करोड़ रुपये) में खरीदा था. जिसके रेनोवेशन को लेकर उन्होंने एक प्लान रखा, जिसमें उनकी प्रॉपर्टी के बेसमेंट में स्विमिंग पूल और बास्केटबॉल कोर्ट भी शामिल था. जिसको लेकर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई थी.
मिल गई मंजूरी
रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि इन आपत्तियों और अपीलों के साथ तीन साल बाद आखिरकार इस महल के रेनोवेशन प्लान को मंजूरी मिल गई है. इसके बाद से ही उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच तनाव और बढ़ गया है.
5 फ्लैट को भी खरीद लिया
डेली मेल के अनुसार, कपल ने एक कंपनी ने हिलक्रेस्ट नामक पड़ोसी की रेजिडेंशियल बिल्डिंग के 5 फ्लैट भी 40 लाख पाउंड (लगभग 51 करोड़ रुपये) में खरीद लिए हैं. कुछ रेजिडेंट्स का दावा है कि इन फ्लैटों का इस्तेमाल भविष्य में हवेली के स्टाफ के लिए 'सर्वेंट के क्वार्टर' की तरह किया जा सकता है.