---विज्ञापन---

‘जान से मारने…’ सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की एक-एक डिटेल आई सामने, बॉडीगार्ड ने बताई सारी सच्चाई

Salman Khan Firing Outside Galaxy Apartments Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में अपने केमियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में एक नई बात सामने आई है. आपको पूरा मामला समझाते हैं.

बॉडीगार्ड ने घटना की एक-एक डिटेल

दरअसल, सलमान खान के घर बाहर अप्रैल 2024 में हुए गोलीबारी के मामाले पर मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने पिछले महीने से सुनवाई शुरू कर दी है. हाल ही में इस मामले पर कोर्ट ने फिर सुनवाई की, जिसमें सलमान ने प्रसनल बॉडीगार्ड ने इस घटना से जुड़े कई डिटेल दिए.

---Advertisement---

सलमान को जान से मारने की कोशिश

सलमान खान के बॉडीगार्ड ने कोर्ट को बताया है कि अप्रैल 2024 में एक्टर के घर के बाहर हुई गोलीबारी 'उन्हें जान से मारने की कोशिश करते हुए की गई थी'. मालूम हो कि सलमान के बॉडीगार्ड ही इस मामले के शिकायतकर्ता हैं.

बॉडीगार्ड ने कोर्ट में दावा

बॉडीगार्ड के अनुसार, 14 अप्रैल 2024 को बाइक पर सवार दो लोगों ने सलमान खान के बांद्रा वाले घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर अचानक आकर लगातार कई बार फायरिंग की और मौके से भाग गए. बॉडीगार्ड ने कोर्ट में दावा किया कि 'ये गोलीबारी सलमान को जान से मारने की कोशिश थी.

---Advertisement---

सलमान की टाइट सिक्योरिटी

पीटीआई के अनुसार, बॉडीगार्ड ने कोर्ट को इस घटना की एक-एक डिटेल की. उसने बताया कि वह 13 अप्रैल को शाम 7 बजे अपनी रेगुलर नाइट शिफ्ट के लिए रिपोर्ट करने गया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों के कारण उस समय सलमान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई थी.

सलमान खान घर के अंदर

बॉडीगार्ड ने आगे कहा, 'सुबह करीब 4 बजे हमें पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दीं. मैंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो देखा कि हेलमेट पहने दो लोग बाइक पर सवार होकर इमारत की ओर गोलियां चला रहे थे. हमलावरों ने चार से पांच गोलियां चलाईं. हम तुरंत बाहर निकले. मैंने और बाकी गार्ड को तुरंत मैन से बाहर भेज दिया. इस वक्त सलमान खान फर्स्ट फ्लोर वाले अपने बेडरूम में थे.'

First published on: May 03, 2026 09:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.