---विज्ञापन---

रविवार की छुट्टी पर मौज करते दिखे Salman Khan, फैंस को दी ये खास सीख, यूजर बोले- ‘हमेशा आग लगाते…’

Salman Khan Post: रविवार की छुट्टी पर भी सलमान खान (Salman Khan) अपने खास अंदाज से सुर्खियां बटोरते नजर आए. इस बार वजह बनी उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी तस्वीरें शेयर कीं बल्कि फैंस को एक दिलचस्प और काम की सलाह भी दे डाली.

सलमान खान का पोस्ट वायरल

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ नई तस्वीरें पोस्ट कीं. इन फोटोज़ में 'भाईजान' ब्लैक टी-शर्ट और सिर पर ब्लैक हैट लगाए काफी कूल और रिलैक्स मूड में दिख रहे हैं, लेकिन इन तस्वीरों से ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा उनके कैप्शन ने, जिसमें उन्होंने जिंदगी को लेकर एक सीधी और सटीक बात कही.

---Advertisement---

'भाईजान' की फैंस को खास नसीहत

सलमान ने लिखा कि किसी भी फील्ड में आगे बढ़ने के लिए सोच-समझकर, स्पष्ट दिमाग से फैसले लेने चाहिए, और फिर पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने अपने स्टाइल में एक मजेदार लाइन जोड़ी. 'टोपी खुद पहनो, किसी और को मत पहनाओ.' उनका ये देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

फैंस के रिएक्शन की आई बाढ़

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने सलमान की इस सलाह को 'सिंपल लेकिन पावरफुल' बताया, तो कुछ ने लिखा कि 'भाईजान' हमेशा अलग अंदाज में सीख दे जाते हैं. वहीं कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 'हमेशा आग लगाते हो भाई!'

---Advertisement---

सलमान खान की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

बता दें, सलमान खान अकसर अपने पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ने की कोशिश करते हैं, और कभी मोटिवेशनल तो कभी फनी अंदाज में बातें शेयर करते रहते हैं. यही वजह है, कि उनकी हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाती है.

वर्कफ्रंट पर सलमान खान

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फिल्म 'मातृभूमि' पर काम चल रहा है. इसके अलावा साउथ डायरेक्टर वामशी की एक अनटाइटल्ड फिल्म और Raj & DK के साथ एक सुपरहीरो प्रोजेक्ट को लेकर भी उनका नाम चर्चा में है. बहरहाल, सलमान खान का ये लेटेस्ट पोस्ट एक बार फिर साबित करता है, कि वे सिर्फ बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि अपने अंदाज में जिंदगी की छोटी-छोटी सीख देने वाले भी हैं, और यही बात उन्हें फैंस के बीच खास बनाती है.

First published on: May 03, 2026 02:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.