---विज्ञापन---

सलमान खान की इस हीरोइन की हो गई ‘बद से बदतर’ हालत, इलाज तक के नहीं थे पैसे, इस एक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

Salman Khan Actress Tragedy Story: बॉलीवुड की चमकदार दुनिया ने कई एक्टर्स को नाम और शोहरत देने का किया है. हालांकि, कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं, जो इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के बाद भी चमक नहीं पाते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आज आपको बताने वाले हैं, जिसने कभी सलमान खान के साथ फिल्मों में काम किया था. आज उसी एक्ट्रेस की हालत देख हर कोई हैरान है.

सलमान खान की हीरोइन

आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पूजा दडवाल हैं, जिन्होंने कभी सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में काम किया था. आज पूजा की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है.

---Advertisement---

फिल्मी दुनिया से दूरी

खबरों के मुताबिक, कुछ फिल्मों के बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्म के ऑफर मिलना बंद हो गए, जिसके बाद उन्होंने टीवी शो में काम करना शुरू किया. उन्होंने 'आशिकी' और 'घराना' जैसे शो में काम किया. फिर कुछ समय बाद पूजा की शादी हो गई और वे गोवा चली गईं, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली.

टीबी की बीमारी

कहा जाता है कि शादी के बाद पूजा अपने पति के साथ उनका कैसिनो चलाने में मदद करती थीं. फिर अचानक साल 2018 में उन्हें पता चला कि वो गंभीर टीबी की बीमारी से जकड़ी हुई हैं. इस बीमारी ने उनकी सेहत पर तो गहरा असर डाला ही, इसके साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से भी कमजोर कर दिया.

---Advertisement---

इस एक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ

खबरों के अनुसार, इस दौरान उनके पति और ससुराल वालों ने भी उनसे अपना पल्ला झाड़ लिया, जिसके बाद वो मुंबई में अकेले ही अपना जीवन गुजारने लगीं. जैसे ही सलमान को उनकी इस हालत के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत पूजा के इलाज का सारा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली.

आज क्या कर रही हैं पूजा?

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूजा ने सलमान को उनकी मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. आज, पूजा एक छोटा-सा टिफिन सर्विस चलाती हैं और एक चॉल में बहुत ही सादा जीवन जी रही हैं.

First published on: May 04, 2026 11:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.