---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसने सलमान के पिता को दी धमकी, कभी दाऊद के साथ पी चाय, तो कभी खरीदा अवॉर्ड
बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले इस एक्टर ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट दी हैं, जिसमें उन्होंने श्रीदेवी से लेकर माधुरी दीक्षित तक हर एक्ट्रेस के साथ काम किया, 30 अप्रैल को इस दिग्गज सितारे की डेथ एनिवर्सरी है, इस मौके पर हम उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से आपके सामने लाए हैं, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे, तो चलिए जानते हैं, वो स्टार कौन हैं, और कैसे हैं वो किस्से?
आज से 6 साल पहले 30 अप्रैल के दिन बॉलीवुड से एक दुख खबर आई थी, जिसने हर किसी का दिल तोड़ दिया था, क्योंकि ये खबर थी बॉलीवुड के 'चिंटू' से जुड़ी जिन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, यानी ऋषि कपूर के निधन की खबर, जिसने उनके परिवार से लेकर फैंस तक को रुला दिया था.
बता दें, ऋषि कपूर ने महज 3 साल की उम्र में Shree 420 से अपने करियर की शुरुआत की थी. कहा जाता है, कि इस फिल्म में उन्होंने चॉकलेट के लालच में पहला शॉट दिया था. इसके बाद 1973 में Bobby से बतौर लीड एक्टर एंट्री लेकर वो रातोंरात स्टार बन गए. 'कर्ज' , 'चांदनी' , 'प्रेम रोग' जैसी फिल्मों से उन्होंने रोमांटिक हीरो की इमेज बनाई, जबकि बाद के सालों में 'अग्निपथ' और 'कपूर एंड संस' जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए.
उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि घर में ऋषि कपूर एक सख्त स्टार नहीं बल्कि एक मजेदार और परिवार को प्रायोरिटी देने वाले पिता थे. उन्होंने कहा, वो बचपन में वो हमारे साथ गेम खेलते थे, छुट्टियों पर ले जाते और हर खास पल को एंजॉय करते थे.
हालांकि, उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही. कई विवाद और दिलचस्प किस्से भी उनसे जुड़े रहे. एक समय ऐसा भी आया जब अमिताभ बच्चन के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई थी. वजह बनी फिल्मफेयर अवॉर्ड, जिसे लेकर खुद ऋषि कपूर ने अपनी किताब में स्वीकार किया, कि उन्होंने पैसे देकर अवॉर्ड लिया था. जिसका उन्हें बाद में पछतावा भी रहा.
इतना ही नहीं, एक किस्सा सलमान खान के पिता सलीम खान से भी जुड़ा है. जब मशहूर राइटर जोड़ी सलीम-जावेद की फिल्म उन्होंने ठुकरा दी, तो उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकी मिली, लेकिन ऋषि कपूर ने बेखौफ अंदाज में जवाब दिया, 'करके दिखाओ.'
उनकी जिंदगी का एक और चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी मुलाकात को लेकर चर्चा में आया. दुबई में एक इवेंट के दौरान दाऊद ने उन्हें चाय पर बुलाया था, जिसे वो मना नहीं कर सके.
करीब 50 साल के करियर में 120 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले ऋषि कपूर सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक बेबाक और जिंदादिल इंसान थे. उनकी यादें आज भी उनके परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं.