---विज्ञापन---
जुलाई से दिसंबर तक… सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये 9 धमाकेदार फिल्में, एक का बजट है 4000 करोड़
साल 2026 के 6 महीने पूरे होने जा रहे हैं और इस बीच तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं. जिसमें से कई बड़ी फिल्मों ने भी दस्तक दी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. वहीं, 2026 के अगले 6 महीने बचे हैं और इस बीच कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें कई बड़े स्टार्स की मूवीज भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
द पैराडाइज
नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में 21 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में नानी एक दम अलग लुक में नजर आएंगे. इस मूवी का डायरेक्शन श्रीकांत ओडेला ने किया है.
नागबंधम
विराट कर्णा स्टारर फिल्म ‘नागबंधम’ एक पौराणिक कहानी पर आधारित फिल्म होगी. इस फिल्म में नभा नतेश, ऋषभ साहनी, जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मिर्जापुर द मूवी
पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर की अब फिल्म आ रही है 'मिर्जापुर द मूवी'. यह फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के द्वारा मिलकर तैयार की गई है. इस मूवी में सीरीज वाले सभी किरदार नजर आएंगे. लेकिन फिल्म नई कहानी के साथ पर्दे पर 4 सितंबर 2026 को देखने को मिलेगी.
Vvan
लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'Vvan' भी शामिल है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो कि बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी है. यह सिनेमाघरों में 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
वाइब
'वाइब' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन कुणाल खेमू ने किया है और फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव नजर आएंगे. फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रफ्तार
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म 'रफ्तार' भी लिस्ट में शामिल है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी.
ईथा
श्रद्धा कपूर साल 2024 में आखिरी बार स्त्री 2 में नजर आईं थी. वहीं अब वह फिल्म 'ईथा' में नजर आएंगी. जिसमें उनके रणदीप हुड्डा भी होंगे. यह सिनेमाघरों में 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी.
रामायण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे स्टारर फिल्म 'रामायण' भी इसी साल रिलीज होगी. यह फिल्म सिनेमाघरों में इस साल की दिवाली पर रिलीज होगी. बता दें कि इस फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के मुताबिक 4000 करोड़ रुपये है.
किंग
आखिर में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सुहाना खान स्टारर फिल्म 'किंग' है, जो कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है. जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.