---विज्ञापन---

राजेश खन्ना को होती थी इस एक्टर से जलन, लेकिन मौत पर बहाए थे आंसू

---विज्ञापन---

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार हुआ करते थे. उनका स्टारडम ऐसा था कि हर एक्टर उनके मुकाम तक पहुंचना चाहता था और तमाम ऐसे कलाकार भी थे, जो उनके साथ काम करना चाहते थे. राजेश को फिल्म इंडस्ट्री के लोग काका कहकर बुलाते थे. पंजाब के अमृतसर में जन्में राजेश खन्ना से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां है, जो अक्सर ही वायरल होती रहती हैं. वहीं, आज हम उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

इस एक्टर से चिढ़ते थे राजेश खन्ना

दरअसल, राजेश खन्ना अपने फिल्मी करियर के दौरान एक एक्टर को ना पसंद करते थे. इतना ही नहीं दोनों ने कई फिल्मों में काम किया, उसके बाद भी राजेश उस एक्टर को पसंद नहीं करते थे. हालांकि जब उस एक्टर की मौत हो गई थी, तब राजेश खन्ना खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे.

---Advertisement---

थिएटर के दिनों से बढ़ गई थी संजीव और राजेश खन्ना के बीच दूरियां

हम बात कर रहे हैं संजीव कुमार की. संजीव कुमार और राजेश खन्ना दोनों ने साथ में थिएटर किया है. दोनों ही इंडियन थिएटर एसोसिएशन के मेंबर थे और वहीं, संजीव गुजराती ड्रामा में काफी पॉपुलर थे. दूसरी ओर राजेश हिंदी नाटकों का हिस्सा थे. हालांकि संजीव थिएटर के दिनों में राजेश खन्ना से ज्यादा पॉपुलर थे और अपनी शानदार एक्टिंग के लिए लोगों की पसंद बने हुए थे. लेकिन राजेश खन्ना उस दौरान सिर्फ छोटे मोटे रोल्स के लिए ही जाने जाते थे. वहीं, एक बार थिएटर कॉलेज में 'और दीया बुझ जाए' ड्रामा के लिए राजेश को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था. इस अवॉर्ड के मिलने के बाद वह काफी खुश थे और उन्होंने इस खुशी में एक पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने अपने तमाम दोस्तों समेत संजीव कुमार को भी बुलाया था. लेकिन संजीव वहां नहीं पहुंचे. जिसके बाद राजेश और संजीव के बीच काफी दूरियां गईं.

अंजू और संजीव की दोस्ती से होती थी राजेश खन्ना को चिढ़

सिर्फ थिएटर के दिनों की दूरियां ही नहीं. कहा जाता है कि राजेश और संजीव के बीच दूरियों का कारण राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू भी थीं. सभी जानते हैं कि राजेश और अंजू लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे और दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया. लेकिन उनकी कभी शादी नहीं हुई. हालांकि जब अंजू को फिल्म महंगा सौदा में संजीव कुमार के साथ कास्ट किया गया तो राजेश को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं. इतना ही नहीं वह रोज सेट पर जाते थे. हालांकि कभी भी संजीव और राजेश के बीच बातचीत नहीं हुई. लेकिन इस मूवी में काम करने के दौरान अंजू और संजीव की दोस्ती गहरी हो गई, जो कि राजेश के साथ झगड़ों का कारण बनी. राजेश अक्सर इनसिक्योर रहते थे और उन्हें लगता था कि अंजू-संजीव करीब है, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा इससे इनकार करती रहती थीं. एक वक्त ऐसा भी आया जब अंजू और राजेश का रिश्ता टूट गया और दोनों ने एक दूसरे से 17 साल तक बात नहीं की. वहीं राजेश ने अंजू से रिश्ता टूटने के बाद डिंपल कपाड़िया से शादी की.

---Advertisement---

संजीव कुमार से चिढ़ते थे राजेश खन्ना

राजेश और संजीव एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन उसके बाद भी दोनों ही जीपी सिप्पी की फिल्म 'बंधन' में नजर आए. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. इतना ही नहीं इस मूवी में अंजू भी दिखी थी और उन्होंने खुद राजेश खन्ना की इनसिक्योरिटी के बारे में खुलासा किया था. अंजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि राजेश हमेशा संजीव कुमार से इनसिक्योर होते थे. राइटर सागर सरहदी ने भी इस बात को कंफर्म किया था.

संजीव कुमार की मौत पर राजेश खन्ना ने बहाए थे आंसू

खबरों के मुताबिक सालों तक राजेश खन्ना ने संजीव कुमार से बात नहीं की और वो हमेशा उनसे इनसिक्योर रहे. लेकिन 1985 में जब सिर्फ 47 साल की उम्र में संजीव कुमार का निधन हो गया था, तब राजेश खन्ना उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे. उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों का कहना था कि राजेश खन्ना की आंखों में आंसू थे. वह संजीव को आखिरी बार इस तरह देखकर बेहद दुखी थी और उन्होंने वहां किसी से बात नहीं की और संजीव को बस एकटक निहारते ही रहे.

---Advertisement---
First published on: May 24, 2026 01:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.