---विज्ञापन---
Rahul Roy की ये फिल्म देख हिल जाएगा पूरा दिमाग, कान्स में हुई थी प्रीमियर
Rahul Roy Erotic Psychological Drama Film: बॉलीवुड के फेमस आशिकी बॉय राहुल रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी रील वीडियो लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद उन्हें बॉलीवुड के कई स्टार्स का सपोर्ट मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 3 साल पहले राहुल रॉय की एक फिल्म आई थी, जिसे कान्स में प्रीमियर किया गया था? चलिए आपको राहुल रॉय की इस फिल्म के बारे में बताते हैं.
हम राहुल रॉय की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'आगरा- एक कमरा' है. यह एक एरोटिक साइकोलॉजिकल फिल्म है, जिसमें राहुल रॉय के अलावा, मोहित अग्रवाल, प्रियंका बोस, राहुल रॉय, अधिराज शर्मा, देवास दीक्षित और रूहानी शर्मा लीड रोल में हैं.
फिल्म की कहानी एक गुरु नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कॉल सेंटर में नौकरी करता है और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है. गुरु आगरा में अपने माता-पिता के साथ रहता है. गुरु घोर डिप्रेशन और अकेलेपन के कारण पागलपन की कगार पर पहुंच जाता है.
गुरु इन सभी परेशानियों की वजह से ऐसी चीजों कल्पना करता है, जो असल जिंदगी में मौजूद ही नहीं होती. अपनी इन कल्पनाओं की वजह से गुरु ना चाहते हुए भी अश्लील हरकते करने लगता है.
फिल्म में राहुल रॉय ने गुरु के पिता (डैडी जी) का किरदार निभाया है. इस फिल्म की कहानी इतनी स्ट्रॉन्ग थी कि साल 2023 में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इसको सिलेक्ट किया गया, जहां इस फिल्म ने बेस्ट इंडी फिल्म और इसके लीड एक्टर मोहित अग्रवाल बेस्ट परफॉर्मर (मेल) का अवॉर्ड जीता था.
इसके अलावा, 24 मई 2023 को कान्स फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में इस फिल्म का प्रीमियर किया गया. भारत में ये फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.