Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

7 साल से बड़े पर्दे से गायब, फिर भी नंबर गेम में सब पर भारी! अमिताभ बच्चन-रणवीर सिंह भी रह गए पीछे

---विज्ञापन---

इंडिया में स्टारडम सिर्फ फिल्मों की कमाई से नहीं बल्कि लोगों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी, भरोसे से तय किया जाता है. यही वजह है कि हाल ही में जारी हुई फॉर्च्यून इंडिया इंटरब्रांड की एक रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया. क्योंकि इस लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस ने जगह बनाई है, जिसने पिछले सात सालों से कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं की, लेकिन फिर भी बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया, जिसने बॉलीवुड से दूरी बनाई, तो हॉलीवुड में व्यस्तता बरकरार रखी और स्टारडम पर वही चमक बिखरती रही, अब ब्रांड वैल्यू की नई लिस्ट में इस हसीना ने सबको किया हैरान.

किस एक्ट्रेस की हो रही बात

हम बात कर रहे हैं ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका ने ब्रांड वैल्यू के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने किसी हिंदी फिल्म में अभिनय नहीं किया, फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई.

---Advertisement---

तीसरे नंबर पर बनाई जगह

फॉर्च्यून इंडिया इंटरब्रांड की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू रैंकिंग में प्रियंका चोपड़ा तीसरे स्थान पर हैं. वह इस लिस्ट के टॉप-3 में जगह बनाने वाली इकलौती फीमेल कलाकार हैं. यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इस लिस्ट में कई बड़े बॉलीवुड और खेल जगत के सितारे शामिल हैं.

पहले नंबर पर है ये स्टार

रैंकिंग में पहला स्थान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को मिला है. विराट लंबे समय से देश के सबसे प्रभावशाली सेलिब्रिटीज में गिने जाते हैं और उनकी ब्रांड वैल्यू लगातार मजबूत बनी हुई है.

---Advertisement---

दूसरे नंबर पर हैं बॉलीवुड किंग

वहीं दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों और ग्लोबल फैन फॉलोइंग के दम पर यह स्थान हासिल किया.

पांचवें नंबर पर हैं 'धुंरधर' स्टार

दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका ने कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है. अभिनेता रणवीर सिंह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जबकि अक्षय कुमार छठे नंबर पर मौजूद हैं.

---Advertisement---

सातवें स्थान पर हैं महानायक

महानायक अमिताभ बच्चन सातवें स्थान पर रहे. इसके अलावा आलिया भट्ट नौवें और अल्लू अर्जुन दसवें नंबर पर हैं. बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा का यह प्रदर्शन साबित करता है कि आज के दौर में स्टारडम सिर्फ फिल्मों की संख्या से नहीं, बल्कि ग्लोबल पहचान, सोशल मीडिया प्रभाव और दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव से भी तय होता है.

First published on: Jun 09, 2026 05:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola