Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रेग्नेंट Deepika Padukone पति Ranveer Singh संग नए घर में हुईं स्पॉट, बेबी बंप के साथ फोटो हुई वायरल

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह इन दिनों खबरों में बने हुए हैं. धुरंधर 2 की सफलता के बाद वह डॉन 3 को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं. इन सभी के बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. कपल जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं. वहीं, हाल ही में दीपिका और रणवीर को एक साथ मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में स्पॉट किया गया है. दोनों को वहां उनके नए घर में देखा गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दीपिका-रणवीर साथ में हुए स्पॉट

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें एक फैन पेज के द्वारा शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में कपल अपने नए घर के काम की प्रोग्रेस देखते हुए नजर आ रहा है. कपल के इस नए घर में कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर का काम चल रहा था. दोनों ही साथ में बालकनी में खड़े हुए हैं.

---Advertisement---

दीपिका पादुकोण की बेबी बंप के साथ पोटो वायरल

वहीं, इन वायरल फोटोज में दीपिका के बेबी बंप ने लोगों का ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में ढीले ढाले कपड़े पहने हैं. उन्होंने व्हाइट कलर का को-ऑर्ड सेट पहना है और इसमें बेबी बंप नजर आ रहा है. साथ ही एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है. वहीं, रणवीर सिंह कैजुअल लुक में दिख रहे हैं. वह रेड कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्रैक पैंट पहने हुए थे.

नए घर को देखने पहुंच रणवीर-दीपिका

कई तस्वीरों में कपल मुस्कुराते हुए, प्रॉपर्टी के अलग-अलग हिस्सों को देखते हुए और घर के काम को देखते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों बालकनी में खड़े होकर बाहर के नजारे को एंजॉय कर रहे हैं.

---Advertisement---

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका

बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने दूसरे बच्चे की आने की खबर एक साथ शेयर की थी. कपल ने घोषणा एक ज्वाइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए से की थी. जिसमें उनकी बेटी दुआ भी नजर आईं थी. दीपिका पादुकोण और रणवीर की फिल्म नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई थी. इसके बाद सितंबर 2024 में कपल ने अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया था.

जल्द इन फिल्मों में दिखेंगे दीपिका और रणवीर

काम को लेकर बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वह एटली की फिल्म ‘राका’ में भी दिखाई देंगी. इसके अलावा रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद वह फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे. यह एक जॉम्बी एडवेंचर मूवी है.

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 09:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola