Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर ट्रेंड कर रही हैं ये 5 धमाकेदार फिल्में, सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस से हैं भरपूर

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स पर अलग-अलग तरह का कंटेंट मौजूद हैं और हर हफ्ते इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. वहीं, इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कुछ बेहतरीन फिल्में भारत में ट्रेंड कर रही हैं. ये फिल्में रोमांस, थ्रिलर, एक्शन से भरपूर हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में.

मां बहन

लिस्ट में पहला नाम हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मां बहन' का है. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा, रवि किशन जैसे कलाकार नजर आए हैं. यह फिल्म तीन महिलाओं के बारे में है, जिनके घर में एक शख्स की बॉडी मिलती है और वो इस क्राइम को छुपाने की कोशिश करती हैं.

---Advertisement---

29

साल 2026 में रिलीज हुई तमिल फिल्म '29' लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म एक 29 साल के शख्स सत्या के बारे में है, जो अपने करियर और लाइफ को लेकर कंफ्यूज होता है. लेकिन उसकी लाइफ में बड़ा बदलाव तब आता है, जब एक लड़की की एंट्री होती है.

कारा

तीसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स पर धनुष स्टारर फिल्म 'कारा' ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म एक शख्स कारा के बारे में है, जो पहले चोर होता है, लेकिन बाद में वह अपने गांव जाकर परिवार के साथ मिलकर खेती करने का फैसला करता है. हालांकि इस बीच उसे पता चलता है कि उसके पिता और गांव के सभी लोग एक भ्रष्ट फाइनेंस बैंक और उसके जालसाज मैनेजर के जाल में फंसे है. इसके बाद वह उनके खिलाफ लड़ाई लड़ता है.  

---Advertisement---

मेग 2 द ट्रेंच

'मेग 2 द ट्रेंच' एक हॉलीवुड एक्शन साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका डायरेक्शन बेन व्हीटली ने किया है. यह फिल्म स्वीट अल्टेन की 1999 की नॉवेल द ट्रेंच पर बनी है. यह फिल्म जोनास टेलर और साइंटिस्ट जियुमिंग के बारे में है, जिन्हें समुद्र में एक अवैध खनन ऑपरेशन का पता चलता है.

ऑफिस रोमांस

आखिरी स्थान पर फिल्म 'ऑफिस रोमांस' है, जो कि नेटफ्लिक्स पर पांचवें स्थान पर ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म एक ब्रिटिश वकील और एक अमेरिकी एयरलाइन की सीईओ के बारे में है, जो एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. फिल्म में जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन लीड रोल में नजर आए हैं.  

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 02:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola