---विज्ञापन---

‘महारानी’ हुमा कुरैशी की इस साल उठेगी डोली? बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी की तैयारियां शुरू!

Huma Qureshi Wedding Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. इस बार 'महारानी' फेम एक्ट्रेस हुमा अपनी किसी फिल्म या सीरीज को लेकर नहीं, बल्कि शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर हुमा कुरैशी की शादी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

शादी की अफवाह

खबरों के मुताबिक, अमेरिका में गुपचुप तरीके से सगाई कर सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस साल के आखिर तक अपने मंगेतर रचित सिंह से शादी करने वाली हैं. दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में जुट गए हैं.

---Advertisement---

2026 में हुमा करेंगी शादी?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हुमा कुरैशी अपने मंगेतर रचित सिंह के साथ 2026 के अंत तक कर लेंगी. इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि हुमा और रचित अक्टूबर के अंत या नवंबर में शादी करने का प्लान कर रहे हैं, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.'

शादी की तैयारियां शुरू

हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक हुमा या रचित की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट से पुष्टि की गई है कि एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

---Advertisement---

प्राइवेट वेडिंग करेंगी एक्ट्रेस

ऐसा माना जा रहा है कि हुमा कुरैशी बॉलीवुड पार्टी की बजाय एक प्राइवेट फंक्शन में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगी. शादी के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड के दोस्तों के लिए रिसेप्शन देंगी.

हुमा और रचित का रिश्ता

खबरों के अनुसार, हुमा और रचित काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. हाल ही में इस जोड़े को मुंबई हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया था. इसके बाद से उनकी शादी की अटकले तेज हो गई.

First published on: May 04, 2026 09:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.