---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जिसने 28 साल के करियर में बनाईं सिर्फ 10 फिल्में, जिसमें से 8 हिट- 2 फ्लॉप, विवादों से गहरा रहा नाता
Director Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और सिंगर के साथ-साथ फिल्ममेकर को भी अपना नाम बनाने और बेहतर फिल्में बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. आज हम बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सक्सेसफुल डायरेक्टर के बारे में बताने वाले हैं. जिसने अपने 28 साल के करियर में सिर्फ 10 फिल्में बनाई हैं, जिनमें से 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुईं। इसके अलावा, इस डायरेक्टर ने 4 नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं. इसके साथ ही इनका विवादों से काफी गहरा नाता रहा है.
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा सक्सेसफुल डायरेक्टर
हम बॉलीवुड के जिस सक्सेसफुल डायरेक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि करण जौहर हैं. जिन्होंने बॉलीवुड को 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माय नेम इज खान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी लाजवाब और सुपरहिट फिल्में दी हैं.
करण जौहर की पढ़ाई
करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई में पंजाबी फिल्ममेकर यश जौहर के घर हुआ. करण जौहर ने मुंबई के ग्रीन लॉन्स हाई स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत में ही धर्मा प्रोडक्शंस की नींव रखी थी.
बचपन में शुरू किया काम
करण जौहर अपने करियर की शुरुआत 1989 में आए दूरदर्शन के टीवी शो इंद्रधनुष में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद साल 1995 में आई आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया.
करण जौहर का करियर
साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की. शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने 28 साल के करियर में कुल 10 फिल्में बनाई, जिसमें से 8 सुपरहिट हुईं और 2 फ्लॉप हुईं.
विवादों से है गहरा नाता
फिल्मों के अलावा करण जौहर का विवादों से भी काफी गहरा नाता है. फिर चाहे मामला पाकिस्तानी एक्टर को अपनी फिल्म में कास्ट करना हो या फिर नेपोटिज्म विवाद पर अड़क दिखाना हो.