---विज्ञापन---
‘धुरंधर द रिवेंज’ के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, लाइव-स्ट्रीमिंग में मिले इतने करोड़ व्यूज
Dhurandhar The Revenge OTT Live Streaming Record: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद 4 जून, 2026 को ये स्पाइ थ्रिलर फिल्म JioHotstar पर रिलीज हुई. यहां भी रिलीज होते ही फिल्म ने धमाका करना शुरू कर दिया. हाल ही में फिल्म ने लाइव-स्ट्रीमिंग के दौरान एक नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है.
ऑडियंस का मिक्स रिएक्शन
जियोहॉटस्टार पर जब रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का अनकट वर्जन रिलीज किया गया, तब इस फिल्म को ऑडियंस का काफी मिक्स रिएक्शन देखने को मिला. फिल्म के लाइव-स्ट्रीमिंग वर्जन को लेकर कई लोगों ने अपनी निराशा व्यक्त की.
लाइव-स्ट्रीमिंग में मिले इतने करोड़ व्यूज
हालांकि, इससे फिल्म की पॉपुलैरिटी और व्यूरशिप में कोई बड़ा अंदर देखने नहीं मिला. ऑनलाइन आलोचनाओं के बाद भी इस फिल्म ने काफी बड़े लेवल पर ऑडियंस को अट्रैक्ट किया. फिल्म ने ओटीटी रिलीज के पहले ही विकेंड में 50 मिलियन (5 करोड़) से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया.
इन 5 भाषाओं में देखी जा रही फिल्म
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के एक बयान के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 5 करोड़ दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है. बता दे कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम हो रही इस फिल्म को सबसे ज्यादा टीवी से कनेक्टेड करके देखा जा रहा है.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म का डेब्यू
'धुरंधर द रिवेंज' के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू की बात करते हुए जियोस्टार के हिंदी और अंग्रेजी एंटरटेनमेंट बिजनेस के चीफ आलोक जैन ने कहा, 'धुरंधर द रिवेंज को मिला रहा रिस्पॉन्स असाधारण है.'
अनदेखे वर्जन का एक्सपीरियंस
आलोक जैन ने आगे कहा, '60 प्रतिशत व्यूइंग कनेक्टेड टीवी डिवाइस से हुई, यह इस बात को और कन्फर्म करता है कि प्रीमियम एंटरटेनमेंट देश भर के घरों में बड़े पर्दे पर शेयर अनुभव बनता जा रहा है. फिल्म का रॉ और अनदेखे वर्जन का एक्सपीरियंस स्ट्रीमिंग पर इमर्सिव, इवेंट-बेस्ड एंटरटेनमेंट की बढ़ती मांग को दिखाता है.'