Tuesday, 9 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 Poster Out: ‘धमाल 4’ की पहली झलक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, लेकिन फैंस ने पकड़ ली बड़ी कमी

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 First Look Poster Out: बॉलीवुड की सबसे शानदार और ठहाकों से भरपूर कॉमेडी फ्रेचाइजी 'धमाल' एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है. मेकर्स ने हाल ही में 'धमाल 4' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जहां एक तरफ फैंस पुरानी गैंग को नए अवतार में देखकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पोस्टर रिलीज होते ही कुछ ऐसी कमियां भी सामने आई हैं जिन्हें देखकर फैंस थोड़े नाराज नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर क्या है वो कमियां जिन्होंने 'धमाल 4' के पहले लुक पर सवाल खड़े कर दिए हैं?

धमाकेदार स्टारकास्ट के साथ लौटे पुराने चेहरे

फिल्म 'धमाल 4' के जारी किए गए पोस्टर्स में इस बार कलाकारों की एक बड़ी फौज नजर आ रही है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे पुराने धुरंधर तो हैं ही, इनके साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये और रवि किशन जैसे नए चेहरे भी कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं.

---Advertisement---

साल 2026 की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म

गुलशन कुमार, टी-सीरीज और देवगन फिल्म्स के सहयोग से बन रही 'धमाल 4' को साल 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक कम्प्लीट फैमिली एंटरटेनमेंट होने का दावा करती है, जिसमें बेकाबू मस्ती और हास्य से भरपूर अफरा-तफरी देखने को मिलेगी.

फैंस को खली संजय दत्त और असरानी की कमी

जैसे ही फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर आए, फैंस ने तुरंत ही इसमें बड़ी कमियां पकड़ लीं. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पूछा कि फिल्म से 'संजय दत्त' कहां गायब हैं? वहीं कुछ फैंस ने फिल्म के पुराने और दिग्गज कलाकार असरानी जी और आशीष चौधरी (बोमन) की कमी को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि उनके बिना फिल्म अधूरी लग रही है.

---Advertisement---

रिपीट कास्ट पर सोशल मीडिया पर उठा सवाल

पोस्टर पर अपनी राय देते हुए कुछ दर्शकों ने रिपीट कास्ट को लेकर भी सवाल उठाए हैं. एक यूजर ने लिखा कि हर बार वही पुराने किरदारों को क्यों रिपीट किया जाता है, कुछ नया लेकर आओ. वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म यानी 'धमाल 1' से बेहतर आज तक कुछ नहीं बना और बाकी फिल्में सिर्फ उसी पैटर्न को दोहरा रही हैं.

अजय देवगन और संजय मिश्रा के रोल पर चर्चा

पोस्टर में कलाकारों के लुक को देखकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या फिल्म में अजय देवगन और संजय मिश्रा 'विक्रम-बेताल' तो नहीं बने हैं? कुल मिलाकर भले ही कुछ कमियों की चर्चा हो रही है, लेकिन फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है और कई लोग 'पहले दिन पहला शो' देखने की बात कह रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola