---विज्ञापन---
कभी फिल्म के सेट पर हुईं थीं शर्मिंदा, आज हैं मेगा बजट फिल्म की लीड हीरोइन, नेटवर्थ जान उड़ेंगे होश
Bollywood Actress Success Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सफलता और असफलता की कई कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं. फिर चाहे ये कहानी एक्टर की हो, डायरेक्टर की हो या फिर किसी सिंगर की हो. ऐसी ही एक सफलता की कहानी हम भी आपको बताने वाले हैं. इसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएगे.
आज हम जिस एक्ट्रेस की सफलता की कहानी बताने वाले हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हैं. दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने वोग अरबिया को दिए एक नए इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने शुरुआती करियर के बारे में बताया है.
इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, 'जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब मैं एक बेहद खराब डांसर थी. मैं एक ही समय में एक्टिंग और कोरियोग्राफी को बखूबी कर नहीं पाती थी, साथ ही अपने को-स्टार के साथ तालमेल भी नहीं बिठा पाती थी. 19 या 20 साल की उम्र में मेरे दिमाग के लिए यह सब संभालना बहुत मुश्किल था.'
प्रियंका ने बताया कि इसी वजह से एक फिल्म के सेट पर सीनियर कोरियोग्राफर राजू खान से उनका झगड़ा हो गया था. वो साउथ अफ्रीका में राजू खान के साथ शूटिंग कर रही थी और उनसे गलतियां हो रही थीं.'
प्रियंका ने कहा, 'इन गलतियों की वजह से राजू सर मुझसे इतने नाराज हो गए कि उन्होंने माइक फेंक दिया और कहा, 'तुम भले ही किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट से आई हो, लेकिन एक्ट्रेस बनने से पहले नाचना सीख लो.' वह बस चले गए और मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई.'
प्रियंका ने यह भी बताया कि अब वो और कोरियोग्राफर राजू खान बहुत अच्छे दोस्त हैं. बता दें कि आज प्रियंका चोपड़ा का नाम ग्लोबल लेवल पर हिट हो रहा है. एक्ट्रेस जल्द ही एस एस राजामौली की मेगाबजट फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 583 करोड़ रुपये से लेकर 650 करोड़ रुपये बताई जाती हैं.