---विज्ञापन---
Raja Shivaji से पहले इन फिल्मों में सलमान खान कर चुके हैं धांसू कैमियो, एक झलक से फैंस हुए थे दीवाने
सलमान खान बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर जो हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में वह रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी में नजर आए हैं. उन्होंने इस फिल्म में शानदार कैमियो रोल किया है. वह मूवी में छत्रपति शिवाजी के अंगरक्षक जिवा महाले के किरदार में दिखे हैं. हालांकि सलमान खान इस मूवी के अलावा भी कई फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
सलमान खान फिल्म पठान में आए थे नजर
सलमान खान शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान में कैमियो रोल में नजर आए थे. इस फिल्म में वह अपने अविनाश सिंह के रोल में दिखे थे, जो कि फिल्म टाइगर में नजर आया था. उनके इस जरा देर के कैमियो पर लोगों ने थिएटर में जमकर सीटियां बजाई थीं.
अजब प्रेम की गजब कहानी में दिखे थे सलमान खान
सलमान खान साल 2009 की अजब प्रेम की गजब कहानी में नजर आए थे. इस फिल्म में वह सलमान खान के रोल में ही दिखे थे. थोड़ी देर की उनकी झलक ने फिल्म में जान डाल दी थी.
फिल्म बागबान में नजर आए थे सलमान
सलमान खान फिल्म बागबान में भी नजर आए थे. इस मूवी में वह अमिताभ बच्चन के गोद लिए हुए बेटे आलोक के रोल में दिखे थे. फिल्म में उनका यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया था.
कुछ कुछ होता है में सलमान खान ने किया था अमन का रोल
लिस्ट में सुपरहिट मूवी में कुछ कुछ होता है भी शामिल है. इस फिल्म में वह अमन मेहरा के किरदार में दिखे थे. वह काजोल के होने वाले पति के किरदार में नजर आए थे. इस कुछ मिनट के कैमियो रोल से उन्होंने पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी.
सिंघम अगेन में दिखे थे सलमान खान
एक्टर सिंघम अगेन में भी नजर आए थे. साल 2024 की इस मूवी में वह अपने चुलबुल पांडे के किरदार में दिखाई दिए थे.