Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन के दामाद का बड़ा ऐलान, बेटी नव्या नवेली नंदा को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

---विज्ञापन---

Nikhil Nanda on Daughter Navya Naveli: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने फिल्मों की ग्लैमरस लाइफ के बजाय बिजनेस को अपना करियर चुना है. हाल ही में नव्या नवेली ने आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की है. कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन ने बताया था कि नव्या फिल्मों में नहीं बल्कि बिजनेस में अपना करियर बनाएंगी. अब हाल ही में अमिताभ बच्चन के दामाद और नव्या के पापा निखिल नंदा ने अपनी बेटी के काम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.

कहां काम कर रही हैं नव्या नवेली?

दरअसल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा हाल ही में सृष्टि साहू के पॉडकास्ट पर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि नव्या ने अभी फैमिली की कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड में काम कर रही हैं.

---Advertisement---

क्या बोले निखिल नंदा?

बता दें कि इस लिस्टेड इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर मशीनरी कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 31,000 करोड़ रुपये है. पॉडकास्ट में नव्या के भविष्य पर बात करते हुए निखिल नंदा ने कहा, नव्या अब ईकेएल में शामिल होने की इच्छा दिखा रही है.'

पोस्ट पाने की हकदार नहीं...

निखिल नंदा ने आगे कहा, 'लेकिन सिर्फ उसका (नव्या नवेली नंदा) सरनेम नंदा है, इसलिए वो इस पोस्ट पाने की हकदार नहीं हो जाती है. उसे अपनी ये पोस्ट कमानी होगी, जो मुझे लगता है कि वह खुद ही कर लेगी.'

---Advertisement---

नव्या नवेली की तारीफ

इस दौरान, निखिल ने नव्या नवेली की क्षमताओं और बिजनेस में बढ़ते उनके इंट्रेस्ट की तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने नव्या को स्मार्ट और एंबिशियस बताया. उन्होंने यह भी बताया कि नव्या पहले से ही कंपनी के सीनियर लीडर्स के साथ अच्छे रिलेशन बना रही हैं. इसी के तहत हाल ही में वो जापान भी गई थीं.

नव्या का एक्सपिरियंस...

निखिल ने ये भी बताया कि डिजिटल सेक्टर में नव्या का एक्सपिरियंस कंपनी के लिए वैल्यूएबल होगा. इसके साथ ही निखिल ने बताया कि उनके बेटे अगस्त्य नंदा एक्टर बनना चाहते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 09, 2026 09:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola