---विज्ञापन---

Cannes 2026 के क्लोजिंग डे पर Aishwarya Rai ने पहना व्हाइट सूट-पैंट, एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक ने लूट ली महफिल

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती हैं. ऐश्वर्या राय न सिर्फ बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी लोगों की फेवरेट हैं. वहीं, हाल ही में ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंची थीं. उनके पहले दिन का लुक खूब वायरल हुआ और दूसरे दिन का लुक भी लोगों को खूब पसंद आया. एक्ट्रेस का कांस का तीसरा लुक भी अब सामने आ गया है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कांस के पहले दिन ही ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने कांस के पहले दिन ब्लू कलर का बटरफ्लाई गाउन पहना था. जिसमें वह बेहद कमाल लग रही थीं. वहीं, दूसरे दिन उन्होंने पिंक कलर का गाउन पहना था और इतना ही नहीं उनकी बेटी आराध्या ने भी रेड कलर का गाउन पहना था. दोनों ही अपने लुक में कमाल दिख रही थीं.

---Advertisement---

क्लोजिंग सेरेमनी पर ऐश्वर्या ने पहना व्हाइट पैंट सूट

ऐश्वर्या ने तीसरे दिन यानी कि क्लोजिंग सेरेमनी वाले दिन ऑल व्हाइट सूट पैंट पहना है. उन्होंने इस फॉर्मल लुक को बेहद स्टाइलिश अंदाज में प्रेजेंट किया है. एक्ट्रेस ने इस व्हाइट सूट के साथ व्हाइट फेदर लपेटा हुआ है. एक्ट्रेस का यह पैंट सूट चेनी चान कूचर द्वारा तैयार किया गया है. उनके इस सूट में सिल्वर एम्बोलिशमेंट्स थे, जो लुक को और भी खूबसूरत और ग्लैमरस बनाते हैं.

क्लोजिंग सेरेमनी के लिए किया बोल्ड मेकअप

एक्ट्रेस इस लुक में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं. उन्होंने अपने लुक के लिए बोल्ड मेकअप किया है और रेड लिपस्टिक लगाई है. इसके साथ ही वेवी हेयर रखे हैं और आंखों पर स्मोकी मेकअप किया है. उनका यह स्टाइलिश लुक लोगों को भा गया है.

---Advertisement---

लोगों ने की ऐश्वर्या की तारीफ

लोग ऐश्वर्या राय के लुक की जमकर तारीफें कर रहे हैं. कुछ लोग ये तक कह रहे हैं अब उन्हें कांस पूरा महसूस हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, "मुझे ऐसा लगता है कि उसने अपना स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट चेंज किया है, जिसके कारण वह वापस से पहले की तरह सुंदर दिख रही हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, "कान्स उसका स्वर्ग है...क्योंकि वह उसकी मालकिन है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम सिर्फ इसका ही इंतजार कर रहे थे. एक और यूजर ने लिखा, "सुपर स्टनिंग ऐश्वर्या.

2002 के बाद से कांस पर राज कर रही हैं ऐश्वर्या

बता दें कि ऐश्वर्या राय सबसे पहले साल 2002 में कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म देवदास के लिए पहुंची थी. वह शाहरुख खान के साथ कांस में पहुंची थी. इसके बाद से वह हर साल लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नजर आती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने तमाम भारतीयों के लिए भी कांस के दरवाजे खोले हैं. साथ ही ऐश्वर्या राय को कांस की क्वीन कहा जाता है.

---Advertisement---
First published on: May 24, 2026 08:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.