Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की नंबर 1 हीरोइन, जिसकी एक सिक्के ने बदल दी किस्मत, डेब्यू करते ही बन गई थी स्टार

बॉलीवुड की इस हसीना ने इंडस्ट्री में आते ही तहलका मचा दिया था. एक ऐसी एक्ट्रेस जिसका खिलखिलाता चेहरा देख आज भी लोग घायल हो जाते हैं. बड़ी ही खूबसूरत और टैलेंटेड इस एक्ट्रेस की दीवानगी आज भी दर्शकों के सर चढ़कर बोलती है. चलिए आपको इनसे मिलवाते हैं.

जी हम बात कर रह हैं बॉलीवुड डिंपल क्वीन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की, जिसकी चुलबुली मुस्कान, गालों पर पड़ने वाले डिंपल्स और बेबाक अंदाज का हर कोई दीवाना है. लेकिन क्या आपको पता है कि प्रिटी जिंटा का फिल्मों में कैसे आना हुआ. एक सिक्के ने उनकी किस्मत बदल दी थी.

प्रीति जिंटा एक आर्मी परिवार से आती हैं. उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे और मां हाउसवाइफ. प्रीति जब 13 साल की थीं, तब एक सड़क हादसे उनके पिता का निधन हो गया. इस हादसे में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. ऐसे में प्रीति की लाइफ और भी कठिन हो गई.

हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा पढ़ाई पर ध्यान दिया. स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने क्रिमिनल साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया.

प्रीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मों में आने का फैसला उन्होंने एक सिक्का उछालकर लिया था. उन्होंने कहा था, "फिल्ममेकर शेखर कपूर मुझे फिल्म 'तारा रम पम पम' के लिए साइन करना चाहते थे. मैं कूल दिखना चाहती थी, इस पर मैंने कहा, 'अगर मेरी किस्मत में यही लिखा है तो मैं सिक्का उछालकर देखूंगी. हेड्स आया तो मैं फिल्मों में करियर बनाऊंगी और टेल्स आया तो नहीं बनाऊंगी."

सिक्के पर हेड आया और प्रीति ने अपना करियर तय कर लिया. वो एक्टिंग लाइन में आ गईं. साल 1998 में प्रीति ने अपना बॉलीवुड शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से किया. इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल थे. इसके बाद वो 'सोल्जर' फिल्म में बॉबी देओल संग नजर आईं, जिसके बाद वो रातोंरात स्टार बन गईं.

इसके बाद 'क्या कहना', 'संघर्ष', 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर-जारा', 'सलाम नमस्ते', और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों ने प्रीति जिंटा को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बना दिया.

अब प्रीति फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूर हैं. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2016 में उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की और अब अमेरिका में अपने पति और जुड़वा बच्चों के साथ रहती हैं. प्रीति IPL में पंजाब की टीम की सह-मालिक भी हैं.

First published on: Jan 30, 2026 10:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.