Monday, 16 February, 2026

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की 5 सबसे अंडररेटेड मूवीज, 5वीं ने ऑस्कर तक मारी एंट्री

आज हम आपके लिए बॉलीवुड की 5 सबसे अंडररेटेड मूवीज लेकर आए हैं. सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर इन फिल्मों की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. आज भी इन फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट सराही जाती है. ये पांचों फिल्म आपको ओटीटी पर मिल जाएंगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Andhadhun- इस फिल्म की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म के अंधे होने का नाटक करने वाले पियानिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में कई समस्याओं में उलझ जाता है. इसमें ले आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इस फिल्म का सस्पेंस शानदार है. इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.

Black Friday- एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी मुंबई में हुए ब्लास्ट पर आधारित है. फिल्म में मुंबई ब्लास में शामिल अपराधियों को पकड़ने और इसकी जांच को लेकर खोजबीन दिखाई गई है. इसे आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

Shahid- राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म की कहानी आपको झकझोरकर रख देगी. फिल्म में एक ऐसे वकील की कहानी दिखाई जाती है, जो आतंकवाद के लिए केस लड़ता है. अंत तक ये फिल्म सबको बांधे रखती है. इसे आप YouTube पर देख सकते हैं.

A Wednesday- इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखकर आप हैरान रह जाएंगे. फिल्म की कहानी एक रहस्यमई व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिसवालों को डराकर आतंकवादियों से बदला लेता है. इसकी कहानी देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

Laapataa Ladies- कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी. फिल्म का क्लाइमेक्स देख हर किसी की आंखें नाम हो जाती है. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब दो नवविवाहित दुल्हनें अनजाने में एक-दूसरे की अदला-बदली हो जाती हैं. इसके बाद फिल्म में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है. फिल्म आप Netflix पर देख सकते हैं.

First published on: Feb 04, 2026 06:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.