---विज्ञापन---
Bipasha Basu ने इन 5 फिल्मों में पार कर दी थीं सारी हदें, हीरो संग टूटकर किया था रोमांस

Bipasha Basu: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु अब 47 साल की हो गईं. 7 जनवरी को एक्ट्रेस क जन्मदिन है. वैसे तो बिपाशा कई सालों से फिल्मों में नजर नहीं आई. लेकिन उनकी शानदार फिल्में आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई हैं. आज हम आपके लिए बिपाशा की कुछ ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जिनमें उन्होंने जमकर बोल्ड सीन्स दिए और खुद को इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अदाकाराओं की लिस्ट में शामिल कर लिया. उनके ये किरदार आज दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं. चलिए जानते हैं.

Race- साल 2008 में आई ये एक जबरदस्त एक्शन-क्राइम फिल्म हैं, जिसमें बिपाशा बसु ने सैफ अली खान के साथ जोरदार बोल्ड सीन्स दिए हैं. सैफ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने उस समय तहलका मचा दिया था. फिल्म में अनिल कपूर, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी वर्दे भी शामिल थे. फिल्म की कहानी दो सौतेले भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लड़ाई होती है.

Aetbaar- बिपाशा बसु की ये रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म आपको प्राइम वीडियो पर फ्री में मिल जाएगी. इसमें बिपाशा बसु के साथ ही अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, और सुप्रिया पिलगांवकर लीड रोल में हैं. फिल्म में बिपाशा ने जॉन अब्राहम संग जमकर रोमांस किया था.

Jism- साल 2003 में आई इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म में बिपाशा बसु और जॉन अब्राहिम के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है. एक्ट्रेस ने इसमें जॉन अब्राहम संग जमकर रोमांस किया है. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ही पति की हत्या कराना चाहती है. इसके लिए वो कबीर नाम के लड़के से प्यार करती है. लेकिन बाद में कबीर कारण जानकार हैरान रह जाता है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Alone- हॉरर और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में बिपाशा ने सारी हदें पार कर दी थीं. इसमें एक्ट्रेस ने भर-भरकर इंटिमेट सीन्स दिए हैं. फिल्म में बिपाशा अपने रियल लाइफ पार्टनर करण सिंह ग्रोवर के अपोजिट शामिल थीं. फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, संजना की जुड़वा बहन की मृत्यु हो जाती है और उसकी आत्मा, संजना का जीवन बर्बाद करती है. उसकी बहन, अंजना अपने प्रेमी कबीर से ईर्ष्या करती थी और अब वह अपने जीजा को पाना चाहती है. इसे आप Zee5, Prime Video पर देख सकते हैं.

Raaz 3- इस फिल्म में बिपाशा का बेहद बोल्ड देखने को मिलता है. 'राज 3' में बिपाशा, इमरान हाशमी के साथ नजर आती हैं. इसमें उनपर कई बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं. फिल्म की कहानी दो एक्ट्रेसेस के इर्द-गिर्द घूमती है, संजना और शनाया. संजना फिल्मों में नई होती हैं. वहीं शनाया, संजना के आने से अपने करियर को लेकर असुरक्षित महसूस करने लगती है. ऐसे में संजना के पेशेवर और निजी जीवन को बर्बाद करने के लिए, शनाया काला जादू करती है.