---विज्ञापन---
2 घंटे 23 मिनट की इस सस्पेंस-थ्रिलर के आगे ‘कांतारा’ और ‘पुष्पा 2’ भी फेल, कहानी हिलाकर रख देगी

2 घंटे 23 मिनट की इस सस्पेंस-थ्रिलर के सामने आपको पुष्पा 2 और कांतारा की कहानी भी फीकी लगेगी. ओटीटी पर मौजूद एक बड़ी शानदार मूवी, सस्पेंस से भरपूर और थ्रिल के खचाखच. इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. करीब ढाई घंटे की इस शानदार फिल्म की कहानी आपको स्क्रीन से हटने नहीं देगी. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2023 में की तेलुगु मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'मंगलवारम' की, जिसे अजय भूपती ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में पायल राजपूत, नंदिता श्वेता, दिव्या पिल्लई, अजमल अमीर, रवींद्र विजय जैसे शानदार कलाकर शामिल हैं.

फिल्म में एक छोटा सा गांव है, जहां हर मंगलवार को रहस्यमई तरीके से किसी न किसी की मौत हो जाती है. ऐसे में हर गांववाले के मन में एक खौफ बैठ जाता है.

इसके अलावा फिल्म में शैलेजा नाम की एक लड़की की कहानी दिखाई जाती है, जिसे अपने प्रोफेसर से प्यार हो जाता है. मगर वो उसे प्यार में धोखा देता है और किसी और लड़की से शादी कर लेता है. धीरे धीरे शैलेजा के संबंध कुछ गांव के मर्दों के साथ होते हैं.

ऐसे में शैलेजा कई ने आदमियों के साथ संबंध बनाती हैं. आखिर तक आते आते शैलेजा की हालत बेहद खराब हो जाती है. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.

अगर सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर कुछ देखना का सोच रहे हैं, तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है. इसे आप जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.