Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर सबको धूल चटाएगी 3 घंटे 34 मिनट की ये स्पाई-थ्रिलर फिल्म, Box Office पर रच चुकी है इतिहास

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अब आपके घर के स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने सिनेमाघरों में कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. 1300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. अगर आप इस एक्शन पैक्ड फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गए थे, तो अब आपके पास इसे ओटीटी पर देखने का सुनहरा मौका है.

1300 करोड़ का ऐतिहासिक कलेक्शन- 'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको हैरान कर दिया है. यह फिल्म भारत की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. खास बात यह है कि इसने रणबीर कपूर की 'एनिमल' और कई अन्य बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.

1000 करोड़ का घरेलू कलेक्शन- इस फिल्म ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 'धुरंधर' भारत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार किया है. इससे पहले बाहुबली और केजीएफ जैसी फिल्मों ने कई भाषाओं में रिलीज होकर यह मुकाम हासिल किया था.

नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज- थिएटर में धमाका करने के बाद 'धुरंधर' अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 30 जनवरी 2026 से ओटीटी पर उपलब्ध होगी. फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने भारी-भरकम कीमत पर खरीदे हैं, जिससे मेकर्स को फिल्म रिलीज से पहले ही बड़ा मुनाफा हो गया था.

रणवीर और अक्षय खन्ना की एक्टिंग- 'धुरंधर' फिल्म में अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है. सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों एक्टर्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. फिल्म की कहानी भी काफी जबरदस्त है.

'धुरंधर 2' का भी है इंतजार- फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की तैयारी भी शुरू कर दी है. 'धुरंधर 2' की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है. सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी, जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से काफी क्रेज बना हुआ है.

First published on: Jan 29, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.